दिल्ली लारेंस रोड मंडी में गेहूं और मसूर के भाव में गिरावट, चना-मूंग और मोठ के रेट स्थिर
Delhi Lawrence Road Mandi Bhav: दिल्ली की लारेंस रोड मंडी में बुधवार को कारोबार सामान्य रहा और बाजार में कोई खास तेजी-मंदी नहीं रही. चना एमपी लाइन 6500 से 6525 रुपये और राजस्थान जयपुर लाइन 6575 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रही. वहीं राजस्थान का नया मोठ 6650 से 6700 रुपये और मूंग मोगर की अलग-अलग दाल क्वालिटी के भाव भी स्थिर रहे.
दूसरी ओर मसूर में 25 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज हुई. गेहूं की एमपी, यूपी और राजस्थान लाइन में भी 5 रुपये की कमजोरी रही और भाव 2950 से 2955 रुपये प्रति क्विंटल रहे। मंडी में चने की आवक 9 से 10 मोटर और गेहूं की आवक करीब 7500 से 8000 बोरी दर्ज की गई.
दिल्ली लारेंस रोड मंडी भाव (दिनांक:16-09-2026)
- चना एमपी नया - 6500-6525 स्थिर
- चना राजस्थान जयपुर नया - 6575-6600 स्थिर
- मसूर - 6800, 25 रुपये मंदी
- मूंग मोगर 5 किलो दाल क्वालिटी - 7700-7750 स्थिर
- मूंग मोगर 3 किलो दाल क्वालिटी - 8100-8150 स्थिर
- मोठ राजस्थान नया - 6650-6700 स्थिर
- गेहूं एमपी लाइन - 2950-2955, 5 रुपये मंदी
- गेहूं यूपी लाइन - 2950-2955, 5 रुपये मंदी
- गेहूं राजस्थान लाइन - 2950-2955, 5 रुपये मंदी
