home page

Wheat Mandi Rate 2025 : गेहूं में जबरदस्त तेजी, यूपी, एमपी, राजस्थान जानिये कहां ज्यादा महंगी

Wheat Price Today : गेहूं के भाव में पिछले काफी दिनों से ही तेजी देखने को मिल रही है। गेहूं के रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं। आज भी देश की विभिन्न मंडियों में गेहूं के भाव में (Wheat Market Update) तेजी आई है जैसे ही रेट बढ़े हैं मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ने लगी है। इसके साथ ही बाजार जानकारों ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में गेहूं का भाव कहां तक जाएगा। चलिए विस्तार से जानते हैं -

 | 
Wheat Mandi Rate 2025 : गेहूं में जबरदस्त तेजी, यूपी, एमपी, राजस्थान जानिये कहां ज्यादा महंगी

HR Breaking News (Gehu ka taja Bhav)। गेहूं उत्पाद किसानों की चांदी हो गई है। दरअसल, अब गेहूं के रेट रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अगस्त महीने के बाद से ही गेहूं में तेजी का दौर जारी है। पिछले कई दिनों की मंदी के बाद गेहूं के भाव (Wheat Market Update) ने जोरदार रफ्तार पकड़ी है। गेहूं के सीजन की शुरुआत के बाद इस समय आई तेजी को गेहूं के भाव (wheat rate update) में सबसे बड़ी बढ़ौतरी के रूप में देखा जा रहा है। इससे किसानों को खूब लाभ मिल रहा है।

गेहूं का ताज़ा भाव

सरकार ने गेहूं का MSP 2025 रुपये तय किया है लेकिन , अधिकतर मंडियों (mandi bhav today) में गेहूं 3000 रुपये क्विंटल के आसपास बिक रही है। खासकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गेहूं के दाम (UP wheat price) में जबरदस्त उछाल आया है। गेहूं में लगातार हो रही बढ़ौतरी के बाद अब मंडियों में इसका अधिकतम रेट (wheat maximum price) 2750 रुपये से बढ़कर 3150 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गया है। वहीं, कुछ मंडियों में गेहूं के अधिकतम दाम (mandi bhav 20 september 2025) इससे कम भी हैं।

उत्‍तर प्रदेश में गेहूं का भाव-

मंडी          न्‍यूनतम         अधिकतम

बरौत         2440      2600

मोहम्मदी    2250      2575

पुखरायां      2325      2840

फैजाबाद     2380      2995

हरगांव        2470      2660

आनंदनगर    2422      2800

बंथरा          2465      3025

सहारनपुर    2440      3150

मोठ            2410      2956

अकबरपुर     2420      3001

अलीगढ़        2415      2920

घिरौर          2380      2875

बछरावां        2350      2775

मोहम्मदाबाद  2465      2695

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव-

मंडी                न्‍यूनतम      अधिकतम

बड़ामलहरा      2362      2582

भांडेर             2415           2775

जोबत              2405           2675

खतेगांव           2350             2589

गंजबासौदा      2408           2876

बनापुर            2341           2846

बरेली             2406           2979

अलीराजपुर    2450           2852

बुरहानपुर      2339           2739

धार             2475           2680

हनुमाना       2408           2470

विदिशा       2530           3180

इंदौर           2180           3026

आरोन        2250           2650

प्रमुख मंडियों में गेहूं के ताजा भाव -

एमपी की गेहूं का भाव 2820 से 2825 रुपये प्रति क्विंटल

यूपी की गेहूं का भाव 2820 से 2825 रुपये प्रति क्विंटल

राजस्थान की गेहूं का भाव 2820 से 2825 रुपये प्रति क्विंटल

नोट : गेहूं के भाव (wheat rate update) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।