Gehu Mandi Rate : गिरावट पर लगा ब्रेक, गेहूं की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, MSP से हुआ पार
Wheat Rate Today : गेहूं की कीमतों में पिछले कई दिनों से ही जारी गिरावट पर अब ब्रेक लग चुका है। एक बार फिर गेहूं में तेजी लौट आई है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। फिलहाल बाजारों में नई गेहूं नहीं पहुंच रही है। गेहूं फसल को तैयार होने में एक से दो महीने का समय लगेगा, लेकिन अचानक गेहूं में आई तेजी के बाद रबी सीजन 2025 की स्टॉक गेहूं मंडियों में अब नजर आने लगी है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं देश की प्रमुख मंडियों में आज गेहूं का ताजा रेट -
HR Breaking News - (Gehu Mandi Rate)। गेहूं में कई दिनों से उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज 6 मार्च 2026 को लगभग सभी मंडियों में गेहूं महंगी बिक रही है। गेहूं में तेजी आने से किसानों में खुशी का माहौल है, जबकि दूसरी तरफ गेहूं उपभोक्ताओं की जब ढीली हो रही है। बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में गेहूं की कीमत लंबी छलांग लगा सकती है।
रबी सीजन में किसानों को मिलेगा गेहूं का ज्यादा सरकारी रेट -
केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में गेहूं के MSP में 160 रुपए क्विंटल की बढ़ोतरी का असर भी सीधा कीमतों पर पड़ा है। सरकार ने रबी सीजन 2025 गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Wheat MSP Hike) 2425 क्विंटल से बढ़कर अब रबी सीजन 2026-27 के लिए 2585 रुपए क्विंटल कर दिया है यानी पिछले साल की तुलना में किसानों को इस बार गेहूं का अच्छा खासा रेट मिलेगा।
कृषि विभाग अधिकारियों ने दी जानकारी -
कृषि विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले साल की तुलना में इस बार गेहूं (Gehu Rate) का अच्छा उत्पादन अच्छा होने का अनुमान है। इस बार सूखी ठंड का असर काफी कम रहा है और तेज हवाओं के साथ तगड़ी बारिश न होने की वजह से फसल खेतों में लहलाह रही है। दरअसल, हर बार जब गेहूं (Gehu Ki Kimat) की फसल में दाना बन रहा होता है, तो जोरदार बारिश होने की वजह से उत्पादन पर काफी असर पड़ता है, लेकिन इस बार पूरे सीजन मौसम साफ रहा है बीच में कई बार बारिश देखने को मिली है, परंतु इसका बुरा प्रभाव फसल पर नहीं पड़ा है। इसलिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने इस बार अच्छी गेहूं की पैदावार होने की संभावना जताई है।
आज का मंडी भाव -
आज गुजरात की मंडियों में भाव (Mandi Bhav) लगभग 2,200 से 2,300 प्रति क्विंटल के बीच रहा है। वहीं निर्यात केंद्र कांडला के लिए मार्च महीने की डिलीवरी के सौदे भी लगभग 2,300 प्रति क्विंटल के आसपास बताए जा रहे हैं। यदि नई फसल की आवक इसी तरह बढ़ती रही और कांडला तक गेहूं की आपूर्ति ₹2,300 के आसपास पहुंचती है, तो भारत का निर्यात भाव करीब $250 से $255 प्रति टन एफओबी के आसपास बैठ सकता है। अंतरराष्ट्रीय तुलना करें तो यह भाव $235–$240 प्रति टन गेहूं से अभी भी कुछ महंगा माना जाएगा।
दिल्ली (Delhi Mandi rate)
एमपी लाइन भाव 2590 से 2600 तेजी
यूपी लाइन भाव 2590 से 2600 तेजी
राजस्थान लाइन भाव 2590 से 2600 तेजी
जोधपुर मंडी (JODHPUR MANDI)
गेहूं भाव 2520 मंदी
गेहूं भाव 2480
जलगांव मंडी (JALGAON MANDI)
गेहूं भाव 2400
दाहोद मंडी (DAHOD MANDI)
गेहूं मिल भाव 2250
गेहूं बाजार भाव 2270 तेजी
डबरा मंडी (DABRA MANDI)
गेहूं मिल क्वालिटी भाव 2275
गेहूं बढ़िया राज भाव 2325
मुंबई (MUMBAI) बाजार
चना तंजानिया भाव 5150 मंदी
चना ऑस्ट्रेलिया भाव 5300 मंदी
खामगांव (KHAMGAON) मंडी
चना भाव 4900 से 5250
कटनी (KATNI) मंडी
चना देसी नई भाव 5500 मंदी
चना कांटा नई भाव 5550 मंदी
बार्शी (BARSHI) मंडी
चना भाव 5000 से 5100
इंदौर (INDORE) मंडी
चना कटेवाला भाव 5550 से 5600
चना विशाल भाव 5350 से 5400
शिरपुर (SHIRPUR) मंडी
चना नया भाव 5000 से 5150
दुधनी (DUDHANI) मंडी
चना भाव 5000 से 5150
वेरावल (VERAVAL) मंडी
चना भाव 4825 से 5180
किशनगढ़ (KISHANGARH) मंडी
चना भाव 5000 से 5100
विदिशा (VIDISHA) मंडी
चना भाव 4600 से 5350
गाडरवाड़ा (GADERWARA) मंडी
चना भाव 5000 से 5200
खातेगांव (KHATEGAON) मंडी
चना भाव 4800 से 5100
बीना (BINA) मंडी
चना भाव 4800 से 5300
मंदसौर (MANDSAUR) मंडी
चना भाव 4500 से 5100
देवास (DEWAS) मंडी
चना विशाल भाव 4800 से 5200
बिटकी महाराष्ट्र लाइन सफेद भाव 5000 से 5500
