home page

Wheat Price : किसान होंगे मालामल, MSP से ऊपर बिक रही गेहूं

wheat price hike : गेहूं उत्पादक किसानों के लिए गुड न्यूज है। अब देश की ज्यादातर मंडियों में अचानक गेहूं के भाव में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। पिछले काफी दिनों से स्थिर रहने के बाद अब मंडियों (mandi bhav today) में गेहूं के दाम बढ़े हैं। अगस्त माह की शुरुआत से ही गेहूं के भाव (wheat rate update) में तेजी देखी जा रही थी, लगातार गेहूं के भाव बढ़ने की वजह से यह टॉप लेवल पर पहुंच गए हैं।

 | 
Wheat Price : किसान होंगे मालामल, MSP से ऊपर बिक रही गेहूं

HR Breaking News - (wheat rate today)। गेहूं की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। गेहूं के रेट बढ़ने से जहां किसानों को तगड़ा लाभ हो रहा है। वहीं, उपभोक्ताओं की जेब ढ़ीली हो गई है। दअरसल गेहूं के भाव (Wheat Rate Hike) में तेजी के बाद से आटे के रेट सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।

इस बार गेहूं के एमएसपी (wheat MSP) में भी बढ़ौतरी की गई है। सरकार ने गेहूं का MSP 2425 रुपये क्विंटल कर दिया है। इसका फायदा किसानों को मिला है। कई राज्यों में तो गेहूं बिक्री पर बोनस भी दिया गया है। अब गेहूं के रेट उछलने से एक बार फिर मंडियों में व्यापारी किसानों से सरसों की खरीद कर रहे हैं। अधिकतर मंडियों में गेहूं का भाव (wheat rate 2025) पहले की तुलना में काफी ज्यादा हो गया है।

गेहूं में 1300 रुपये से ज्यादा की तेजी -

गेहूं के दामों (wheat rate hike) में आई इस बढ़ौतरी के बाद प्रति क्विंटल गेहूं का अधिकतम रेट 3775 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गया है। यह अब एमएसपी 2425 रुपये से 1370 रुपये ज्यादा महंगी बिक रही है। यह मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा है, जबकि अन्य राज्यों की मंडियों (mandi bhav today) में गेहूं का अधिकतम रेट इससे थोड़ा कम भी दर्ज किया गया है। बाजार जानकारों का कहना है कि गेहूं के भाव में आने वाले दिनों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है।

यूपी में गेहूं का ताजा भाव (UP Mandi Rate)

मंडी         न्‍यूनतम         अधिकतम

बछरावां      2448        3185

अलीगढ़      2402        2970

घिरौर         2503        2865

बरौत          2417        3370

सहारनपुर   2419        3440

मोहम्मदी    2510        2955

पुखरायां      2415        2930

आनंदनगर  2312        3120

बंथरा          2505        3215

फैजाबाद     2400        3385

हरगांव       2510        3270

मोठ           2427        2956

अकबरपुर  2416        3281

राजस्थान में गेहूं का ताजा भाव - (Rajasthan Gehu Rate)

मंडी            न्‍यूनतम        अध‍िकतम

बीकानेर       2581        2986

जयपुर         2570          2815

बस्सी           2210             3219

उदयपुर       2340        3018

हनुमानगढ़   2470     2817

श्रीगंगानगर   2390    2998

जोधपुर       2460        2865

मध्‍य प्रदेश की मंडियेां में गेहूं का लेटेस्ट प्राइस - (MP Gehu Bhav)

मंडी             न्‍यूनतम        अधिकतम

खतेगांव        2440        3249

गंजबासौदा    2428        3036

हनुमाना        2428        3190

आरोन          2310        2740

बनापुर          2421        2936

जोबत           2405        3155

विदिशा         2510        3775

धार               2425        2810

इंदौर            2380        3286

भांडेर           2525        3265

बुरहानपुर      2319        2929

नोट : गेहूं के भाव (wheat price today) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।