home page

wheat price hike : गेहूं के भाव MSP से ऊपर, जानिये अब कितने रुपये क्विंटल बिक रहा गेहूं

Gehu Ka Bhav 17 july : गेहूं के भाव में तगड़ी बढ़ौतरी होने से अब गेहूं के दाम मंडियों में एमएसपी से ऊपर हो गए हैं। हर राज्य में बढ़ते गेहूं के दाम  (wheat price latest) किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इस सीजन की शुरुआत से ही गेहूं के भाव में तेजी रहना मुनाफे का कारण रहा है। आइये जानते हैं फिलहाल देश की प्रमुख मंडियों (mandi bhav) में क्या हो गए हैं गेहूं के दाम।

 | 
wheat price hike : गेहूं के भाव MSP से ऊपर, जानिये अब कितने रुपये क्विंटल बिक रहा गेहूं

HR Breaking News - (wheat price) जुलाई महीने की शुरुआत से ही गेहूं के भाव में तेजी दिखाई दे रही थी, अब यह महीना आधा बीत चुका है और गेहूं का भाव (wheat price today) बढ़ते बढ़ते हाईलेवल के नए आंकड़े को छू रहा है। लगातार हुई इस बढ़ौतरी के बाद अब गेहूं के दाम एमएसपी से इतने ऊपर हो गए हैं कि इससे गेहूं के न्यूनतम और अधिकतम रेट (wheat maximum price) में भी बड़ा अंतर आ गया है। गेहूं की खरीद बेच फिर से बढ़ गई है, साथ ही आढ़तियों और व्यापारियों की सक्रियता भी अब पहले की तुलना में बढ़ गई है। ज्यादातर राज्यों की मंडियों में गेहूं के रेट (gehu ka rate) हाई हो गए हैं।

1 क्विंटल गेहूं बिक रही इस रेट पर-


अगर गेहूं की क्ववालिटी व किस्मों के भाव की बात करें तो सबसे ज्यादा रेट मध्य प्रदेश की मंडियों (MP mandi bhav) में शरबती गेहूं का  चल रहा है। एमपी की इंदौर, विदिशा और गंजबासौदा मंडियों में ऊंचे रेट पर गेहूं बिक रहा है। उत्तर प्रदेश में दड़ा गेहूं का रेट (UP wheat rate today) भी हाईलेवल पर है। यहां गेहूं के दाम एमएसपी 2425 रुपये क्विंटल से काफी ऊपर हैं। कुछ जगह तो गेहूं का अधिकतम रेट (wheat rate hike) 3 हजार रुपये क्विंटल से भी ऊपर हो गया है।


मध्‍य प्रदेश में गेहूं के दाम - 


मंडी        न्‍यूनतम रेट     अधिकतम रेट
आरोन     2658        2662
गंजबासौदा     2715        2841
भांडेर     2476        2489
खतेगांव     2016        2552
इंदौर        2387        3027
विदिशा    3178        3298    
हनुमाना     2404        2428
बरेली         2204        2488    
बुरहानपुर    2637        2647
जोबत     2479        2487    
धार        2178        2413    
बनापुर     2545        2599    


यूपी में गेहूं का रेट -


मंडी        न्‍यूनतम रेट     अधिकतम रेट
हरगांव     2459        2471
अकबरपुर     2416        2557
पुखरायां     2437        2457
घिरौर     2406        2577
अलीगढ़     2445        2526
फैजाबाद     2314        2428
सहारनपुर     2453        2655
आनंदनगर     2457        2515
मोठ         2514        2617
बछरावां     2457        2483
बरौत         2461        2614
बंथरा         2571        2594
मोहम्मदाबाद 2481    2499

नोट : गेहूं के भाव (wheat rate today) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।

News Hub