home page

Wheat Price Hike : 4 हजार से पार हुआ गेहूं का भाव, रातों रात उछले दाम

Wheat Rate Today : गेहूं के भाव में अचानक उछाल आने से किसानों की मौज हो गई है। अब 1 क्विंटल गेहूं के दाम (wheat rate 27 june) 4 हजार रुपये से भी अधिक हो गए हैं। रातों रात आई गेहूं के भाव में इस तेजी ने मंडियों में हलचल पैदा कर दी है। आइये जानते हैं कहां पर क्या चल रहे हैं गेहूं के दाम - 

 | 
Wheat Price Hike : 4 हजार से पार हुआ गेहूं का भाव, रातों रात उछले दाम

HR Breaking News - (Wheat Rate Today)। गेहूं के दामों में पिछले कई दिनों से ठहराव नजर आ रहा था। अब अचानक गेहूं के दाम (wheat rate update) उछलने से किसानों को ऊंचे रेट पर गेहूं बेचने का अवसर मिल रहा है। कई मंडियों में गेहूं के भाव (wheat rate hike) 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुका है।

 

 

अचानक गेहूं के भाव में आई तेजी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। अलग अलग राज्यों की मंडियों में अब गेहूं के भाव (Wheat Mandi Rate) में कुछ अंतर भी देखने को मिल रहा है।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव


मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश (UP me gehu ka bhav) में सरकारी खरीद अब लगभग बंद हो गई है। किसान निजी व्यापारियों को ही सीधे गेहूं बेचने लगे हैं। इससे उनका तगड़ा मुनाफा मिल रहा है। हालांकि अब भी कई मंडियों (mandi bhav today) में गेहूं की आवक जारी है।

एमएसपी से करीब दोगुने रेट पर व्यापारी किसानों से गेहूं खरीद रहे हैं। मध्य प्रदेश  (MP wheat price) की इछावर मंडी की बात करें तो यहां पर गेहूं का भाव 4130 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। हालांकि उत्तर प्रदेश की किसी मंडी (mandi rate today) में इतना रेट नहीं है।

एमएसपी और बोनस का मिला फायदा


अब अधिकतर राज्‍यों में गेहूं की एमएसपी (wheat MSP) पर सरकारी खरीद लगभग बंद हो चुकी है। सरकार ने इस बार गेहूं के लिए 2425 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित किया था। इसमें 150 रुपये की बढ़ौतरी की थी, साथ ही कुछ राज्य सरकारों ने बोनस (bonus on wheat) तय किया था। इसका फायदा किसानों को मिला है।


मध्‍य प्रदेश में गेहूं का भाव


मंडी             न्‍यूनतम कीमत         अध‍िकतम कीमत     

  • खेत‍िया        2700            2700    
  • मंदसौर        1500            2771    
  • सिमरिया        1850            2405    
  • उमरिया        2210            2450    
  • महिदपुर        1901            2820    
  • मह‍िदपुर        1900            2424    
  • खातेगांव        1701            2556    
  • गुना            2475            3140    
  • इछावर        4135            4130    
  • इसागढ़        2545            2575    
  • इसागढ़        2480            3100    
  • जावरा        2340            2800    
  • गुना            3295            3295    

नोट : गेहूं का भाव रुपये प्रति क्विंटल में है।

कई राज्यों की मंडियों में बदला भाव 


27 जून शुक्रवार को यूपी (UP wheat rate today) सहित कई राज्यों की मंडियों में गेहूं के भाव में बदलाव देखा गया है। उत्तर प्रदेश की कई मंडियों में गेहूं के दाम (gehu ki kimat) 2305 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 2625 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे हैं। मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़ और बिजनौर इस प्रदेश की प्रमुख मंडियों (mandi news) में शामिल हैं। यहां पर दाम 2500 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। महाराष्ट्र व गोवा में रेट 5800 रुपये प्रति क्विंटल से भी अधिक चल रहे हैं।


उत्‍तर प्रदेश में गेहूं का भाव


मंडी             न्‍यूनतम कीमत         अध‍िकतम कीमत 

  • सीतापुर        2425            2453    
  • तमकुही रोड        2454            2502    
  • विसोली        2505            2500    
  • राबर्ट्सगंज        2344            2575    
  • पुरवा            2500             2552     
  • प्रतापगढ़        2500            2601    
  • मुजफ्फरनगर    2500            2625    
  • नानपारा        2400            2454    
  • उरई            2400            2500    
  • खुर्जा            2440            2542    
  • गाजियाबाद        2415            2435    
  • बिजनौर        2503            2553    
  • अकबरपुर        2305            2550    

नोट : गेहूं का भाव रुपये प्रति क्विंटल में है।