home page

wheat price hike : लगातार बढ़ रहे गेहूं के भाव, नवंबर तक इतने हो जाएंगे गेहूं के रेट

Gehu Ka Bhav : गेहूं के दाम अब न रुकने वाली रफ्तार पर चल रहे हैं। लगातार होती जा रही गेहूं के दामों (wheat price 7 july) में यह बढ़ौतरी बेशक इस समय किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है, लेकिन आने वाले समय में आम उपभोक्ताओं के लिए गेहूं खरीदना मुश्किल हो सकता है। अगले तीन चार माह में गेहूं के रेट (gehu ka rate) में नया उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। चलिये जानते हैं  नवंबर तक कितने हो जाएंगे गेहूं के दाम।

 | 
wheat price hike : लगातार बढ़ रहे गेहूं के भाव, नवंबर तक इतने हो जाएंगे गेहूं के रेट

HR Breaking News - (wheat price today)। पिछले कुछ दिनों से गेहूं  के भाव में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इस सीजन की शुरुआत में ही बढ़े हुए एमएसपी (wheat MSP) का फायदा किसानों को मिलना शुरू हो गया था। अब तो उनका मुनाफा और भी बढ़ गया है।

जुलाई माह में तो अचानक गेहूं  के भाव (gehu ke daam) ने रॉकेट की रफ्तार पकड़ी है। इस कारण गेहूं के भाव सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। इस स्थिति को देखते हुए एक्सपर्ट्स भी आगामी तीन चार माह के गेहूं के रेट (wheat rate latest) का अनुमान बताने लगे हैं। खबर में जानिये नवंबर में गेहूं के भाव कितने होंगे।

इन राज्यों में भी बढ़े गेहूं के दाम-


राजस्‍थान, पंजाब और हरियाणा (haryana wheat rate) सहित कई राज्यों में अब गेहूं के दाम तेजी की चाल पर हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश (Up me gehu ka bhav) में भी गेहूं के भाव में बढ़ौतरी देखी जा रही है। अधिकतर राज्यों में गेहूं के अधिकतम दाम 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल से भी ऊपर हो गए हैं। हालांकि न्यूनतम रेट (wheat minimum price) एमएमपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल के करीब ही बना हुआ है। 

लगातार हो रही गेहूं की आवक -


कई राज्यों में अब जुलाई माह में फिर से गेहूं की आवक बढ़ गई है। इस बीच  गेहूं के दाम (wheat rate latest) भी तेजी से बढ़ रहे हैं। किसानों को अब गेहूं बिक्री पर तगड़ा मुनाफा हो रहा है। मानसूनी मौसम के बीच भी कई राज्‍यों में गेहूं की खरीद (wheat purchasing) जारी है। इस बार अधिकतर राज्यों में गेहूं की बंपर पैदावार होने के कारण बाजार और मंडियो में नई गेहूं की आवक जमकर हो रही है। निजी व्यापारी भी किसानों से सीधे ही गेहूं खरीद रहे हैं। 

अच्छी किस्मों के मिल रहे बेहतर रेट-


इस बार गेहूं के सीजन में गेहूं को उनकी किस्मों व गुणवत्ता के हिसाब से रेट तय करके खरीदा जा रहा है। शरबती व फर्मी जैसी गेहूं की किस्मों पर तो किसानों को और भी अच्छा भाव (gehu ka aaj ka bhav) मिल रहा है, जबकि सामान्य किस्मों पर किसानों का मुनाफा औसत रूप से फसली लागत पूरा करने वाला ही है।


नवंबर में यहां तक पहुंचेंगे गेहूं के दाम-


एक्सपर्ट्स के अनुसार नवंबर माह में त्योहारी सीजन होने के कारण गेहूं के दाम (gehu ka rate) और अधिक बढ़ने की संभावना है। प्रति क्विंटल गेहूं के रेट में नवंबर में 700-800 रुपये (wheat price in november) की और बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। इससे गेहूं के भाव 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल से भी ऊपर जा सकते हैं। तब गेहूं का ऑफ सीजन भी होगा और गेहूं की मांग बढ़ने से आटे के रेट (flour price) भी बढ़ सकते हैं। मांग बढने व बाजार पर आपूर्ति का दबाव बढ़ने से गेहूं के दाम (wheat mandi bhav) नवंबर में और बढ़ सकते हैं। 


इस राज्य में सबसे ज्यादा हैं गेहूं के दाम-


इस महीने में कई राज्यों में गेहूं के रेट (gehu ka rate) तेजी से बढ़े हैं। हरियाणा की कई मंडियों में भी भाव 3 हजार रुपये क्विंटल से पार हो गया है। राजस्‍थान में गेहूं (rajasthan wheat rate) की सबसे ज्‍यादा कीमत किसानों को मिल रही है। यहां की उदयपुर मंडी में गेहूं अधिकतम 3450 रुपये प्रति क्विंटल के रेट पर खरीदी जा रही है। पंजाब व यूपी (UP wheat Price) की मंडियों में गेहूं के दाम एमएसपी के आसपास ही ट्रेंड कर रहे हैं। 


राजस्‍थान में गेहूं का भाव-


मंडी         न्‍यूनतम अध‍िकतम 
कपासन    2404        2807    
कोटा        2403        2558    
मालपुरा    2302        2419    
मंडावरी    2301        2497    
नोखा        2574        2726    
सूरतगढ़    2505        2544    
उदयपुर    3253        3453    
हनुमानगढ़    2562        2572    


हरियाणा में गेहूं का भाव-


मंडी         न्‍यूनतम अध‍िकतम 
सिरसा    2752        3055    
हिसार     2801        3204    
आदमपुर    2503        2603    
तरावड़ी    2754        3002    
रेवाड़ी        2505         2701    


पंजाब में गेहूं का भाव-


मंडी         न्‍यूनतम   अध‍िकतम 
अहमदगढ़    2426        2435    
बरीवाला    2420        2429    
बिलगा    2428        2435    
फिरोजपुर     2419         2427     
जलालाबाद    2421         2428     


यूपी की मंडियों में गेहूं का भाव-


मंडी         न्‍यूनतम  अध‍िकतम 
अकबरपुर    2402        2501    
बछरांवा    2426        2452    
दादरी        2432        2484    
इटावा        2403        2473    
फैजाबाद    2202        2302    

नोट - ऊपर दिए गए गेहूं के रेट (wheat price today) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।

News Hub