home page

Wheat Price : सातवें आसमान से गिरे गेहूं के भाव, अब इतना हुआ 1 क्विंटल गेहूं का रेट

Wheat Rate Today : गेहूं के भाव कुछ दिन पहले तक सातवें आसमान पर थे। अब ये धड़ाम से जमीन पर आ गिरे हैं। देशभर की कई मंडियों में गेहूं एमएसपी के करीब तो कुछ में एमएसपी से नीचे भी बिक रही है। इस सीजन का नया गेहूं आने से गेहूं की कीमतों (wheat price update)  पर यह असर पड़ा है। आइये जानते हैं इस समय क्या चल रहा है 1 क्विंटल गेहूं का भाव।
 | 
Wheat Price : सातवें आसमान से गिरे गेहूं के भाव, अब इतना हुआ 1 क्विंटल गेहूं का रेट

HR Breaking News - (wheat rate down)। देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों सहित अन्य राज्यों में गेहूं के दाम (gehu ka bhav) मुंह के बल गिरे हैं। अब तो किसानों को अपनी फसल की लागत पूरी करने की भी चिंता सताने लगी है। कई मंडियों (mandi bhav today) में एमएसपी से नीचे तो कुछ में एमएसपी पर गेहूं के रेट (wheat rate 1 may) ट्रेड कर रहे हैं।

गेहूं उत्पादन में दो बड़े राज्य उत्‍तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश सहित अन्य राज्‍यों में गेहूं की आवक और खरीद जोरों पर है। इस बार सरकार ने गेहूं के एमएसपी 2275 रुपये (wheat MSP) प्रति क्विंटल को 150 रुपये बढ़ाकर 2425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। कुछ राज्‍यों में किसानों को बोनस और अतिरिक्‍त राशि प्रति क्विंटल गेहूं बेचने पर दी जा रही है। 


उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव -


उत्‍तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गेहूं खरीद 2260 रुपये (wheat rate) प्रति क्विंटल के हिसाब से हुई है। यह गेहूं का मॉडल प्राइस रहा है। यहां की लखीमपुर मंडी में गेहूं की न्‍यूनतम कीमत 2200 रुपये प्रति क्विंटल व   अधि‍कतम रेट 2320 रुपये (UP wheat price) प्रति क्विंटल रहा है। गेहूं के बंपर उत्पादन के कारण यूपी में रेट एमएसपी से भी नीचे चले गए हैं। कुछ ही मंडियों में एमएसपी के हिसाब से किसानों को गेहूं खरीदने का मौका मिल रहा है।

मंडी        न्‍यूनतम कीमत     अध‍िकतम कीमत 
अछल्‍दा     2400        2560    
अछनेरा        2380        2580    
बबराला    2440        2460    
बछरांवा    2425        2450    
इटावा        2400         2460     
फैजाबाद     2370        2550    
गड़ौरा        2380        2425    
गाजीपुर    2425        2552    
चंदौली        2425        2425    
दातागंज    2430        2451    
कोसीकलां    2400        2500    
पीलीभीत    2440        2523    
नानपारा    2400        2502    
मैगलगंज    2400        2435    
लखीमपुर     2200        2320    
पुरवा        2415        2450        
रायबरेली    2450        2460    
उझनी        2400        2500    
विसोली        2430        2460
नोट : गेहूं का भाव रुपये प्रति क्विंटल में है।


मध्य प्रदेश में गेहूं का भाव-


मध्‍य प्रदेश के अधिकतर जिलों की मंडियों में गेहूं का भाव (MP wheat price) एमएसपी के करीब ही है। लेकिन कुछ मंडियों में किसानों को एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल से कम दाम भी मिल रहे हैं। एमपी में  गेहूं का मॉडल प्राइस 2495 रुपये (wheat model price) प्रति क्विंटल रहा है, यानी इस रेट पर गेहूं सबसे ज्यादा खरीदा गया है।  मध्‍य प्रदेश की मंडियों में कुछ इस तरह रहा है गेहूं का भाव-


मंडी        न्‍यूनतम रेट     अध‍िकतम रेट
चाकघाट     2425        2426    
चाकघाट     2440        2440    
बदरवास    2425        2975    
चंदेरी        2421        2512    
डबरा        2360        2485    
गुलाबगंज    2600        2600    
गुना        2590        2600    
कुरावर        1940        2825    
लोहरदा        2400        2602    
मंडला        2200        2205    
आलोट        2381        2561    
आलोट        2364        2475    
गैरतगंज        2575        3560    
गंजबसौदा    3160        3540    
गुना        3952        3953    
गुना        2880        2950    
बड़ामलहरा    2395        2426    
डबरा        2385        2562    
नलखेड़ा        2310        2448    
नोट : गेहूं का भाव रुपये प्रति क्विंटल में है।

किसानों को मिल रहा बोनस का फायदा-


मध्‍य प्रदेश के किसानों को गेहूं के एमएसपी 2425 रुपये (wheat MSp 2025) प्रति क्विंटल के साथ 175 रुपये बोनस भी मिल रहा है। इस कारण किसानों को 2600 रुपये प्रति क्विंटल तक गेहूं बेचने का मौका मिल रहा है। उत्‍तर प्रदेश (UP me gehu ka bhav) में 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्‍त किसानों को मिल रहे हैं।