home page

wheat price : गेहूं के भाव में तगड़ी तेजी, धान में मंदा, जानिये खाद्य तेलों के भी भाव

wheat price update :गेहूं की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। गेहूं के निरंतर बढ़ रहे दामों (wheat rate today) के चलते लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। गेहूं की कीमतों में तेज़ी से बढ़ोतरी के कारण आटे का रेट (wheat and flour price) भी बढ़ता जा रहा है। यही नहीं, खाद्य तेलों के भाव में भी हलचल दिख रही है। इससे सामान्य उपभोक्ताओं के लिए घरेलू खर्चे बढ़ गए हैं। महंगाई के कारण हर रोज की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।  उधर, धान में मंदा (peddy price today) आने के कारण किसानों को अपनी फसल के सही से दाम नहीं मिल रहे हैं। आइये जानते हैं गेहूं, धान सहित खाद्य तेलों के भाव इस खबर में।
 | 
wheat price hike : गेहूं के भाव में तगड़ी तेजी, धान में मंदा, जानिये खाद्य तेलों के भी भाव

HR Breaking News - (wheat price hike) इस समय गेहूं और इससे बने खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार बदलाव दिखाई दे रहा है। खासतौर पर गेहूं की कीमतों ने तो बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ी हुई है। कई राज्यों में गेहूं की कीमत इसके न्यूनतम समर्थन मूल्य से बहुत अधिक हो गई है। इस परिस्थिति में गेहूं की कीमतों (wheat rate latest) में कोई गिरावट की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है।

 

 

आने वाले समय में ये और बढ़ सकती हैं, जिससे आम लोगों के लिए गेहूं खरीदना और मुश्किल हो सकता है। इस बढ़ती हुई गेहूं की कीमतों (gehu ka taja bhav) से प्रभावित होने वाले कई लोग चिंतित हैं। इस समय धान में मंदा आया है और खाद्य तेलों के दामों (prices of edible oils) में अच्छा खासा उतार चढ़ाव देखने को मिला है।

 


गेहूं का ताजा भाव -
 

गेहूं का रेट (gehu ka bhav) देशभर की कई मंडियों में अपने तलख तेवर दिखा रहा है। गेहूं रबी सीजन की एक प्रमुख फसल है, जिसके रेट निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं। गेहूं का भाव सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये (wheat MSP) प्रति क्विंटल से करीब 1100 रुपये अधिक हो चुका है। कई राज्यों में तो इसके दामों में अप्रत्याशित बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।

 

वर्तमान समय में गेहूं का भाव 3167 रुपये से लेकर 3388 रुपये (gehu ke daam) प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। दूसरी ओर धान अब नरम पड़ा है, जिस कारण सुगन्धा 2304 से 2505, धान (1509) 2405 से 2573, धान (1718) 2504 से 2835, धान (1885) 2703 से 2805, धान (1847 ) 2303 से 2505 और धान पूसा का भाव 2205 रुपये से लेकर 2504 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।

 

 

सोयाबीन और सरसों का रेट -
 

महंगाई का असर के केवल गेहूं पर ही नहीं बल्कि सोयाबीन और सरसों पर भी दिख रहा है। सोयाबीन का दाम 3606 रुपये (soyabean ka rate) से 4158 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है, वहीं सरसों पुरानी 5404 से 5706 (sarso price today), सरसों नई 5604 से 6053, अलसी 5504 से 5705, ज्वार शंकर 2204 से 2705, ज्वार सफेद 3504 से 4005, बाजरा 2203 से 2603, मक्का 2005 से 2303, जौ 1903 से 2305, तिल्ली 10004 से 11503, मैथी 4005 से 4653 के साथ ही कलौंजी का दाम 10004 से 12853 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है और धनिया बादामी 5703 से 6405, धनिया ईगल 6554 से 7003, रंगदार 6505 से 7803, मूंग 6504 से 7003, उड़द 4505 से 7154, चना देशी 4803 से 5305, चना मौसमी 5005 से 5303, चना पेप्सी 4804 से 5503 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।


खाद्य तेलों में आया उतार-चढ़ाव -
 

महंगाई ने गेहूं के साथ बाकी अन्य चीजों के दामों पर भी प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है, जिनमें खाद्य तेल (edible oil prices) भी  शामिल हैं। इस समय खाद्य तेलों में सोया रिफाइंड फॉर्च्यून का भाव 2384 रुपये हो गया है, चंबल 2343, सदाबहार 2263, एलेक्सा 2153, दीप ज्योति 2285, सरसों स्वास्तिक 2434 और अलसी का भाव 2283 रुपए प्रति टिन (15 किलो प्रति टिन) हो गया है। मूंगफली तेलों के दामों (prices of groundnut oils) में भी पहले से बदलाव दिखाई दे रहा है, जिसके चलते ट्रक का भाव 2823 रुपये प्रति टिन है, स्वास्तिक निवाई 2463, कोटा स्वास्तिक 2434 और वहीं सोना सिक्का का रेट 2705 रुपए प्रति टिन हो गया है।

वनस्पति घी व चीनी के भाव -
 

वनस्पति घी के दामों (Vegetable Ghee ke rate) में पहले से हलचल दिख रही है और इसके प्रभाव से स्कूटर का दाम 2063 रुपये और अशोका का दाम 2064 रुपए प्रतिटिन हो गया है। चीनी के रेट में भी पहले से बदलाव देखा गया है, जिसके चलते चीनी का दाम 4195 रुपये (sugar price today) से 4243 प्रति क्विंटल तक है। 

देसी घी व दाल-चावल के दाम- 
 

देसी घी के दामों (desi ghee ka rate) पर भी महंगाई का असर साफ दिख रहा है, जिसमें मिल्क फूड का दाम 8385 रुपये, कोटा फ्रेश 8204 रुपये, पारस 8455, नोवा 8453, अमूल 8904, सरस 8703 और मधुसूदन का भाव 8985 रुपए प्रतिटिन हो गए हैं। चावल व दाल के रेटों में भी हलचल दिखाई पड़ रही है, जिसके चलते बासमती चावल का रेट (peddy price today) 7005-8503 रुपये, मूंग दाल 8504-9003, मूंग मोगर 9505-10303, उड़द दाल 9004-9703 और तुअर दाल का रेट 8003-13005 प्रति क्विंटल चल रहा है।