gehu ka bhav : गेहूं की कीमतों में गिरावट जारी, जानिये आज का ताजा रेट
Wheat Rate Today : गेहूं की कीमतों में लगातार दबाव बना हुआ है। पिछले कई दिनों से लगातार रेट कम होते जा रहे हैं। बाजारों में नई गेहूं पहुंचने के लिए काफी समय लगेगा और ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर गेहूं की कीमतें उछल सकती हैं। आज 5 मार्च को देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं सस्ती हुई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव-
HR Breaking News - (Wheat Rate)। आज देश की लगभग सभी मंडियों में गेहूं के भाव में नरमी देखने को मिली है। ज्यादातर मंडियों में गेहूं ₹30 प्रति क्विंटल तक सस्ती हुई है। आज देश की राजधानी दिल्ली में गेहूं का रेट (Delhi Mandi Bhav) 2600 रुपए क्विंटल पर स्थिर रहा है, जबकि नरेला में भाव 2450 रुपए क्विंटल दर्ज किया गया। ग्वालियर मंडी में गेहूं 2300 रुपए क्विंटल, कोटा में 2275 रुपए क्विंटल, दोहाद में 2280 रुपए, सिवानी में 2440 रुपये, पिपरिया में 2300 और देवास में मिल क्वालिटी गेहूं का रेट 2350 रुपए प्रति क्विंटल रिकॉर्ड किया गया है। इन सभी मंडियों के रेट देखें तो राजधानी में सबसे ज्यादा गेहूं का भाव रहा है।
महाराष्ट्र में गेहूं का रेट -
महाराष्ट्र मंडी में गेहूं की कीमतों (Maharashtra Wheat Mandi Rate) की बात करें तो यहां नई फसल की आवाज अब रफ्तार पकड़ रही है और उत्तर महाराष्ट्र की मंडियों में गेहूं की कीमत 2200 रुपए से ₹2325 क्विंटल के बीच जा पहुंची है। निर्यात के मोर्चे पर भी तस्वीर ज्यादा अच्छी नहीं है, क्योंकि भारतीय गेहूं का FOB भाव लगभग 270 डॉलर पर रिटर्न चल रहा है, जबकि बांग्लादेश और दक्षिण पूर्व एशिया के लिए CNF 250 260 डॉलर प्रति टन के बीच बताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा भी चुनौती बनकर सामने है जहां ऑस्ट्रेलिया में गेहूं का APW भी करीब $260 प्रतिदिन है और काला सागर क्षेत्र का गेहूं225 से $230 प्रति टन पर है।
और सस्ती हो सकती है गेहूं -
घरेलू बाजार में अभी नई गेहूं (gehu ka bhav) की आवाज आनी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में अगले काफी दिनों तक गेहूं की कीमतों पर दबाव बना रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार मार्च के आखिर और अप्रैल के बीच में बाजारों में गेहूं की तेजी से आवक होने का अनुमान है। अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिरता रही तो फिलहाल मंडियों में भी भाव MSP से नीचे आ सकता है और भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।
दिल्ली मंडी में गेहूं का रेट -
एमपी लाइन भाव 2600
यूपी लाइन भाव 2600
राजस्थान लाइन भाव 2600
श्री गंगानगर मंडी
गेहूं भाव 2580
गेहूं भाव 2500
सांगली मंडी (SANGLI MANDI)
खपली गेहूं पुराना भाव 3800 से 4300
सुनाम/संगरूर मंडी
गेहूं 3.5% नेट भाव 2550
मथुरा मंडी (MATHURA MANDI)
गेहूं मिल डिलीवरी भाव 2421
दाहोद मंडी (DAHOD MANDI)
गेहूं मिल भाव 2250
गेहूं बाजार भाव 2250 से 2260
VATAV 1% भाव 2270
सिवानी (SIWANI), हरियाणा
नेट गेहूं भाव 2465
नजफगढ़ मंडी (NAJAFGARH MANDI)
गेहूं भाव 2450 से 2480
बुलंदशहर मंडी (BULANDSHAHR MANDI)
गेहूं भाव 2360
देवास मंडी (DEWAS MANDI)
मिल क्वालिटी गेहूं भाव 2200 से 2250
पिपरिया मंडी (PIPRIYA MANDI)
गेहूं भाव 2250 से 2300
सिवानी मंडी (SIWANI MANDI)
गेहूं नेट भाव 2465
सोनकच्छ मंडी (SONKATCH MANDI)
लस्टर गेहूं भाव 2100 से 2150
नरेला मंडी (NARELA MANDI)
गेहूं भाव 2450
