home page

Gehu Ka Rate : किसानों को बड़ा झटका, गेहूं में आई गिरावट

Mandi Bhav Today : गेहूं उत्पाद किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बीते काफी दिनों से लगातार गेहूं में गिरावट का दौर जारी है। आज 9 मार्च का भी देश की विभिन्न मंडियों में गिरावट दर्ज की गई है। कुछ मंडियों में तो गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य (Wheat MSP) से भी नीचे आ गई है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं गेहूं में गिरावट क्यों आ रही है और आने वाले दिनों में गेहूं की चाल कैसी रहेगी। 

 | 
Gehu Ka Rate : किसानों को बड़ा झटका, गेहूं में आई गिरावट 

HR Breaking News - (Mandi Bhav)। गेहूं के बाजार में लगातार दबाव बना हुआ है। नई फसल की आवक होने में अभी समय लगेगा। लेकिन  स्टॉक की स्थिति पहले से ही भारी बताई जा रही है, जिसकी वजह से मंडियों में गेहूं के भाव स्थिर हैं। आज दिल्ली मंडियों में गेहूं का भाव (delhi wheat rate) सस्ता होकर 2580 प्रति क्विंटल पर आ गया है, जो कि न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 से भी कम है। बाजार व्यापारियों और एक्सपर्ट का कहना है कि जब बाजार MSP से नीचे ट्रेड करने लगे तो यह संकेत देता है कि सप्लाई फिलहाल मांग से ज्यादा है। 

आज का मंडी भाव - 


सूत्रों के मुताबिक, गुजरात और राजस्थान की मंडियों में क्वालिटी के हिसाब से गेहूं के भाव लगभग 2150 से 2300 प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है और आवक बढ़ने से बाजार पर लगातार दबाव बना हुआ है। कांडला में भी पूरे मार्च के लिए करीब 2300 के स्तर पर दोबारा बिकवाली देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में गेहूं का भाव (gehu ka taja bhav) और भी कम हो सकता है। 

OMSS के जरिए बाजार में उतरेगी गेहूं - 


सरकार के कई फैसले गेहूं की कीमतों (gehu ka rate) को सीधा प्रभावित कर रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को आकर्षित करने के लिए MSP 2585 के ऊपर 40 प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है, जिससे सरकारी खरीद का प्रभावी भाव करीब 2625 बनता है। साथ ही खरीद में ज्यादा किसानों को शामिल करने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है। दूसरी तरफ सरकार ओपन मार्केट सेल स्कीम (OMSS) के जरिए भी बाजार में गेहूं उतारने की तैयारी में है और 11 मार्च को नया टेंडर जारी होना है, जिसमें करीब 54,050 मीट्रिक टन गेहूं विभिन्न राज्यों में नीलाम किया जाएगा। 

इस वजह से गेहूं में आ रही गिरावट - 


गेहूं की कीमतों (gehu ki kimat) में लगातार हो रही गिरावट के पीछे एक और बड़ा फैक्टर सरकारी गोदामों में भारी मात्रा में गेहूं का स्टॉक भी है। FCI के गोदाम पहले से गेहूं और चावल से भरे हुए हैं, इसलिए सरकार अप्रैल, मई और जून के राशन का वितरण पहले ही करने की सोच रही है ताकि रबी सीजन 2026 की नई गेहूं के लिए गोदामों  में जगह खाली की जा सके। बाजार व्यापारियों का कहना है कि जब उत्पादन अच्छा हो, स्टॉक भारी हो और नई फसल की आवक लगातार बढ़ रही हो तो आम तौर पर भाव पर दबाव बना रहता है।


दिल्ली (delhi mandi bhav)
एमपी लाइन भाव 2615 तेजी 
यूपी लाइन भाव 2615 तेजी 
राजस्थान लाइन भाव 2615 तेजी 

 
पटना (PATNA)
गेहूं 2% छूट भाव 2525 मंदी 

श्री गंगानगर (SHRI GANGANAGAR)
गेहूं नेट भाव 2580

जोधपुर (JODHPUR)
गेहूं 1% छूट भाव 2520


इंदौर मंडी (INDORE MANDI)
गेहूं मिल भाव 2130 से 2250

एटा मंडी (ETAH MANDI)
गेहूं भाव 2270

कोयम्बटूर (COIMBATORE)
गेहूं नेट  भाव 2750 

सांगली मंडी (SANGLI MANDI)
खपली गेहूं पुराना भाव 3800 से 4300 


एटा मंडी (ETAH MANDI)
गेहूं  भाव 2280 तेजी 

जोधपुर मंडी (JODHPUR MANDI)
गेहूं भाव 2450

दाहोद मंडी (DAHOD MANDI)
गेहूं मिल भाव 2290 तेजी 

बहजोई मंडी (BAHJOI MANDI)
गेहूं भाव ₹2400  मंदी 

बिल्सी मंडी (BILLSI MANDI)
गेहूं भाव 2380

डबरा मंडी (DABRA MANDI)
मिल क्वालिटी भाव 2275


कोयम्बटूर मंडी (COIMBATORE MANDI)
गेहूं भाव 2750

प्रयागराज मंडी (PRAYAGRAJ MANDI)
रवा भाव 2861
चोकर भाव 2621
चक्की आटा भाव 2741


जहांगीराबाद मंडी (JHANGIRABAD MANDI)
गेहूं भाव 2360 मंदी 

सिवानी मंडी (SIWANI MANDI)
गेहूं नेट भाव 2425