home page

Wheat Rate Down : गेहूं में रिकॉर्ड गिरावट, अब इतना है 1 क्विंटल गेहूं का रेट, अभी और गिरेंगे दाम

Wheat Price 22 july 2025 : गेहूं के दामों में गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले कई दिनों से भाव में चल रही सुस्ती के कारण अब गेहूं के दामों (gehu ka bhav) में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट का यह दौर यहीं नहीं थमने वाला, अभी रेट और गिरेंगे। इस समय रिकॉर्ड गिरावट के बाद जानिये कितने हो गए हैं 1 क्विंटल गेहूं के दाम।

 | 
Wheat Rate Down : गेहूं में रिकॉर्ड गिरावट, अब इतना है 1 क्विंटल गेहूं का रेट, अभी और गिरेंगे दाम 

HR Breaking News - (gehu ka bhav)। गेहूं का भाव अब लगातार गिरता जा रहा है। पिछले माह तो गेहूं के दामों (wheat rate today) में तेजी दिखी थी, लेकिन इस माह में ये हर दिन गिरते ही जा रहे हैं। अब गेहूं के दामों में रिकॉर्ड गिरावट आई है, जिस कारण गेहूं की खरीद फरोख्त (wheat purchasing) भी फिलहाल पहले की अपेक्षा काफी कम हो गई है।

एक्सपर्ट्स ने भी गेहूं के लगातार गिरते दामों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रेट गिरने के कई कारण बताए जा रहे हैं। आने वाले समय में गेहूं के दाम (wheat rate today) और भी कम होने की संभावना है।
      


इन कारणों से गिरे गेहूं के दाम-


गेहूं की सरकारी खरीद बंद होने के बाद मंडियों (mandi bhav today) में गेहूं की आवक बढ़ गई थी और निजी व्यापारियों ने गेहूं खरीद में कम रुचि ली। इस कारण गेहूं के दाम (wheat rate 22 july) गिर गए। अब मानसूनी दौर में गेहूं में नमी आने के कारण गेहूं के रेट गिरे हैं। यह भी बता दें कि गेहूं की निम्न किस्मों व खराब गुणवत्ता वाले गेहूं के दाम (gehu ka bhav) अधिक गिरे हैं। ये एमएसपी 2425 रुपये क्विंटल से भी नीचे हो गए हैं। 

गेहूं के अधिकतम भाव में इतनी आई गिरावट-


नमी वाले गेहूं के भाव में इस सीजन की अब तक की रिकॉर्ड गिरावट बताई जा रही है। अच्छी गुणवत्ता व अच्छी किस्म वाली गेहूं के दाम (wheat price update) फिर भी एमएसपी से ऊपर हैं। कई मंडियों में गेहूं के अधिकतम भाव में भी गिरावट आई है। पहले ये 3 हजार रुपये क्विंटल के करीब थे जो अब 200 से लेकर 500 रुपये तक कम हो गए हैं।


राजस्थान में इतने हैं गेहूं के दाम- 


मंडी             न्‍यूनतम अध‍िकतम 
डूणी             2410        2466    
अनूपगढ़         2414        2475    
बूंदी             2484        2543    
दौसा             2409        2537    
भवानी मंडी         2374        2529    
कवाई सलपुरा     2516        2538    
डूडा             2365        2654    
बस्सी             2423        2541    

उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव-


मंडी            न्‍यूनतम अध‍िकतम 
संडीला         2444        2583    
इलाहाबाद        2415        2662    
कासगंज         2515        2578    
मुस्करा         2351        2556    
ऐट             2416        2451    
बबराला         2427        2447    
फैजाबाद          2313        2435
पीलीभीत         2472        2524    


मध्‍य प्रदेश में गेहूं का भाव-


मंडी            न्‍यूनतम     अध‍िकतम 
धार             2342        2562    
गुलाबगंज         2340        2541    
बेरसिया         2426        2737    
पंधाना         2514        2524    
अमरपाटन         2404        2441    
चौरई            2543        2578    
विदिशा         3055        3266    
नागदा         2664        2754    
सीहोर         2473        2833    
नोट - गेहूं का भाव (gehu ka bhav) रुपये प्रति क्विंटल में।