Wheat Rate Down : गेहूं के भाव में तगड़ी गिरावट, MSP से आधे हो गए दाम
Wheat Rate Fall : गेहूं का रेट अब हर दिन गिरता ही जा रहा है। आज फिर गेहूं के भाव (wheat rate 14 july) में तगड़ी गिरावट आई है, इससे किसानों में मायूसी है। गेहूं के रेट एमएसपी से भी आधे होने के कारण गेहूं बिक्री से अब फायदे की जगह घाटा हो रहा है। इस कारण किसान गेहूं को स्टॉक करना ही बेहतर समझ रहे हैं। आइये जानते हैं किस राज्य में कितने हो गए गेहूं के दाम।

HR Breaking News - (gehu ka rate) इस बार गेहूं के एमएसपी में बढ़ौतरी की गई थी, लेकिन यह भी अब कोई काम नहीं आ रही है, क्योंकि गेहूं के दाम (wheat price today) अब गिरकर एमएसपी से भी आधे हो गए हैं। गेहूं के भाव में आई इस गिरावट के पीछे एक्सपर्ट्स अलग अलग कारण बता रहे हैं। गेहूं के भाव की अलग अलग मंडियों में (mandi bhav today) ताजा स्थिति को देखते हुए इसमें अभी ग्रोथ होने की कोई संभावना भी नजर नहीं आ रही है।
इस कारण गिरे गेहूं के दाम-
उत्तर प्रदेश मुख्य गेहूं उत्पादक राज्य है। यहां पर गेहूं के दाम (wheat rate today) पहले से काफी ज्यादा गिर गए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निजी व्यापारियों ने अब गेहूं की खरीद कम कर दी है, इस कारण गेहूं के भाव (wheat rate latest) गिर गए हैं। हालांकि जहां गेहूं का भाव एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल से आधा है, वह खराब गुणवत्ता वाली गेहूं का भाव है।
अलग अलग राज्यों में इतने हैं दाम-
अलग अलग राज्यों की विभिन्न मंडियों (mandi bhav) में अच्छी किस्मों व बेहतर गुणवत्ता वाली गेहूं के दाम एमएसपी से ऊपर भी हैं। राजस्थान, एमपी और उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव (gehu ka aaj ka bhav) कुछ इस तरह से है -
उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव -
मंडी न्यूनतम अधिकतम
हरदोई 2488 2529
आजमगढ़ 2447 2578
उत्तरीपुरा 2426 2517
विशालपुर 2524 2566
गोरखपुर 2436 2525
नौतनवा 2415 2604
बबेरू 2444 2453
राजस्थान में गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम रेट अधिकतम रेट
श्री करणपुर 2488 2497
उदयपुर 3217 3415
लालसोट 2376 2426
नाहरगढ़ 2415 2464
मनोहर थाना 2414 2462
मालपुरा 2313 2403
मध्य प्रदेश में इतना है गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
विदिशा 3217 3226
गाडरवाड़ा 2476 2485
अजयगढ़ 2425 2464
गंजबसौदा 3014 3053
बीना 2583 2592
नोट- गेहूं के भाव (wheat rate today) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।