home page

wheat rate hike : सीजन शुरू होते ही बढ़े गेहूं के भाव, MSP से इतने ऊपर चल रहे दाम

Wheat price today : गेहूं के भाव नया सीजन शुरू होते ही आसमान छूते दिखाई दे रहे हैं। पिछली बार की तुलना में गेहूं के दाम (gehu ka bhav) इस बार किसानों को अधिक मिल रहे हैं। इससे गेहूं उत्पादक किसानों को अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है। यूपी व एमपी में भी भाव MSP से ऊपर चले गए हैं। आइये खबर में जानते हैं गेहूं का ताजा भाव (wheat rate latest) क्या चल रहा है।

 | 
wheat rate hike : सीजन शुरू होते ही बढ़े गेहूं के भाव, MSP से इतने ऊपर चल रहे दाम

HR Breaking News - (wheat rate update)। देशभर की मंडियों में गेहूं की बंपर आवक शुरू हो गई है। इस कारण सरकारी खरीद जोरों पर है। सरकार इस बार शुरुआती चरण में ही गेहूं के सरकारी स्टॉक का लक्ष्य पूरा करने की सोच रही है ताकि आगे दामों पर नियंत्रण रहे और गेहूं की किल्लत न बने। इस बार सरकार ने गेहूं का MSP (wheat MSP 2025) भी 150 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बढ़ाया है। कुछ राज्यों में गेहूं बेचने पर बोनस भी दिया जा रहा है।

इसका फायदा किसानों को मिल रहा है। गेहूं खरीद (wheat purchasing) में पिछले साल की तुलना में इस समय तक की अवधि तक लभगग 25 प्रतिशत से ज्‍यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। जून तक खरीद में और बढ़ौतरी होगी। इसका प्रभाव गेहूं के दामों (wheat rate 8 may) पर भी पड़ेगा।


इन राज्यों में ये हैं गेहूं के भाव-


उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश गेहूं (MP wheat price) के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। मध्‍य प्रदेश की अधिकतर मंडियों (mandi bhav today) में गेहूं की कीमत इसके एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर चल रही हैं। यहां किसानों को बोनस भी दिया जा रहा है। कुछ जिलों की मंडियों में न्‍यूनतम कीमत एमएसपी से कुछ नीचे व अधिकतम कीमत (gehu ki kimat) एमएसपी से 50 रुपये अधिक तक बनी हुई हैं।

यूपी में भी अधिकतर जगह गेहूं की कीमतें एमएसपी के करीब हैं। महाराष्ट्र की मुंबई मंडी में फिलहाल गेहूं का भाव (wheat rate in mumbai) सबसे अधिक देखने का मिल रहा है। यह 5900 रुपये प्रति क्विंटल के करीब है। गोवा में भी 5800 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का भाव चल रहा है।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव-


मंडी        न्‍यूनतम रेट     अध‍िकतम रेट     
आलोट        2413        2536    
आरोन        2602        3008    
अशोकनगर    2984         3445    
बदरवास    2445        2940    
बमोरा        2445        2445    
बेगमगंज    2504        2752    
ब्‍यावरा        2643        2642    
छिंदवाड़ा    2200        2745    
देवास        2134        2685    


गंजबसौदा    3005        3758    
हनुमना        2600        2600    
इंदौर        1760        2742    
खातेगांव    2200        2620    
कुरावर        2200        2794    
उज्‍जैन        2520        2727    
विदिशा        2560        2704    

नोट- गेहूं का रेट रुपये प्रति क्विंटल में है।

यूपी की मंडियों में गेहूं का भाव


मंडी        न्‍यूनतम भाव  अध‍िकतम भाव     
मोहम्‍मदी    2122        2222    
बिल्‍सी        2434        2503    
अजुहा        2400        2460    
फर्रूखाबाद    2432        2504    
फतेहपुर        2403        2450    
लखीमपुर    2400         2454     
माधोगढ़    2400        2450    
मिर्जापुर    2405        2445    
पूरनपुर        2325        2410    


शामली        2406        2470    
त‍िल्‍हर        2425        2435    
उझनी        2400        2500    
विशालपुर    2454        2480    
खैर        2400        2447    
बछरांवा    2425        2450    
गोंडा        2404        2503    
नोट- गेहूं का भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।