Wheat Rate Hike : हाई स्पीड से दौड़े गेहूं के भाव, अब इतने में बिक रहा 1 क्विंटल गेहूं
Wheat Price Today : गेहूं के दामों ने अब ऊंची छलांग लगाई है, हाई स्पीड से दौड़ रहे गेहूं के रेट (gehu ka bhav) रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में गेहूं के दाम एमएसपी से काफी ऊपर चल रहे हैं। आज सुबह से ही मंडियों (mandi bhav today) में गेहूं की खरीद फरोख्त भी बढ़ी है। आइये जानते हैं किन राज्यों में कितना हो गया 1 क्विंटल गेहूं का रेट।

HR Breaking News - (Wheat Price)। गेहूं के रेट में अब हर दिन बदलाव देखा जा रहा है। ये अब लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हाईलेवल का नया रिकॉर्ड बनाते हुए गेहूं के दामों (Wheat rate 12 july 2025) की स्पीड भी हाई हो गई है। किसानों को अब गेहूं की बिक्री से पहले की अपेक्षा दोगुना मुनाफा हो रहा है। जब से सरकारी खरीद बंद हुई है, तब से ही निजी व्यापारी अधिक सक्रिय हो गए हैं और गेहूं के भाव (Wheat rate today) में तेजी आई है।
इन राज्यों में बढ़ गया गेहूं का भाव-
उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में गेहूं के दाम (gehu ka rate) हाई हो गए हैं। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश (MP Wheat price) में भी गेहूं के दामों में तेजी देखी गई है। ये सभी राज्य गेहूं उत्पादन में अव्वल राज्य माने जाते हैं। यहां ज्यादातर मंडियों में गेहूं (mandi bhav today) का न्यूनतम रेट 2300 रुपये तो अधिकतम 3000 रुपये के करीब है।
इसके अलावा अगर बात करें दक्षिण राज्यों की तो यहां पर गेहूं के दाम (wheat price hike) और भी अधिक हैं। महाराष्ट्र व गोवा में तो गेहूं के दाम एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल से ढाई गुना तक हो गए हैं। मुंबई मंडी में 5850 रुपये (mumbai wheat price) प्रति क्विंटल तक गेहूं के दाम हो गए हैं। अलग अलग मंडियों में गेहूं का भाव (gehu ka bhav) अब कुछ इस तरह से है-
उत्तर प्रदेश में गेहूं का रेट-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
फैजाबाद 2312 2490
हरगांव 2455 2485
बरौत 2450 2620
आनंदनगर 2451 2535
सहारनपुर 2454 2680
पुखरायां 2424 2495
घिरौर 2402 2590
मोठ 2506 2630
बंथरा 2561 2612
अलीगढ़ 2442 2574
अकबरपुर 2403 2575
मध्य प्रदेश में गेहूं का रेट -
मंडी न्यूनतम अधिकतम
विदिशा 3179 3210
बड़ामलहरा 2471 2505
जोबत 2482 2512
खतेगांव 2013 2580
बरेली 2211 2496
बुरहानपुर 2642 2688
हनुमाना 2416 2488
इंदौर 2391 3065
भांडेर 2478 2525
आरोन 2658 2689
बनापुर 2551 2612
गंजबासौदा 2713 2885
नोट - यहां पर दिए गेहूं के रेट (Wheat rate update) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।