wheat rate hike : अचानक हाईलेवल पर पहुंचे गेहूं के दाम, अब 1 क्विंटल पर हो रहा तगड़ा मुनाफा
Gehu Ka Bhav 3 august 2025 : गेहूं के भाव ने अचानक हाईलेवल का आंकड़ा छू लिया है। अब प्रति क्विंटल गेहूं की बिक्री से किसानों का अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है। पिछले कई दिनों से गेहूं के रेट (gehu ka rate) स्थिर चल रहे थे। अब इनमें तेजी आने से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। आइये जानते हैं कितने हो गए प्रति क्विंटल गेहूं के दाम।
HR Breaking News : (gehu ka rate)। गेहूं के भाव में कई दिनों बाद अचानक तेजी दिखाई दी है। इस तेजी के बाद गेहूं का रेट (wheat price today) हाईलेवल पर जा पहुंचा है। किसान अब गेहूं बेचकर पहले से अधिक मुनाफा ले पा रहे हैं। इसी बीच रेट बढ़ते ही अधिकतर राज्यों की मंडियों (mandi bhav today) में फिर से गेहूं की आवक शुरू हो गई है। हालांकि जुलाई माह में गेहूं के भाव में सुस्ती दर्ज की गई थी। अगस्त माह के पहले सप्ताह में ही गेहूं के दाम (gehu ka bhav) एकदम से हाई हो गए हैं।
बढ़कर इतने हुए गेहूं के दाम-
गेहूं के भाव में निरंतर उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। इसी उतार चढ़ाव के दौरान अब गेहूं का भाव (wheat price hike) हाईलेवल पर पहुंच गया है। भाव में 900 रुपये तक की तेजी प्रति क्विंटल गेहूं पर देखी जा रही है। इस कारण एक राज्य में गेहूं का अधिकतम रेट (maximum wheat rate) 3310 रुपये क्विंटल पहुंच गया है। हालांकि कई मंडियों में रेट (mandi bhav today) इससे ऊपर या नीचे भी चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में गेहूं के दाम-
मध्य प्रदेश में गेहूं के दामों (MP wheat price) में सबसे ज्यादा बढ़ौतरी हुई है। यहां पर विदिशा मंडी में गेहूं के दाम (gehu ka bhav) 3310 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गए हैं। हालांकि यह रेट गेहूं की शरबती किस्म का है। सामान्य किस्म वाली गेहूं इससे कम भाव पर तीन हजार रुपये क्विंटल के आसपास बिक रही है।
उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव-
उत्तर प्रदेश (UP wheat price) में भी गेहूं के दाम बढ़े हैं पर मध्य प्रदेश की अपेक्षा यहां पर रेट कम है। उत्तर प्रदेश की इटावा मंडी में गेहूं 2980 रुपये क्विंटल हो गई है। वहीं लखनऊ मंडी में गेहूं का रेट (lucknow wheat price) 2950 रुपये क्विंटल के करीब है। अधिकतर मंडियों में रेट इसी के इर्द गिर्द बना हुआ है।
महाराष्ट्र में गेहूं के दाम-
महाराष्ट्र में गेहूं के दाम (maharashtra wheat rate) पहले से ही हाई चल रहे हैं। यहां पर गेहूं का भाव मध्य प्रदेश से भी ऊपर है, लेकिन जहां तक बढ़ौतरी की बात है तो महाराष्ट्र में गेहूं के भाव (wheat rate 3 august) में बढ़ौतरी नहीं हुई। इसके बावजूद रेट मध्य प्रदेश से अधिक हैं। यहां पर मुंबई मंडी में गेहूं के दाम 5780 रुपये क्विंटल तक हैं।
गेहूं के साथ आटे के भी बढ़ेंगे रेट-
एक्सपर्ट्स के अनुसार गेहूं के दामों (wheat rate update) में अभी और बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। नवंबर माह में त्योहारी सीजन के चलते गेहूं के दाम और हाई हो सकते हैं। इसका असर आटे के दामों (wheat flour price) पर भी पड़ सकता है। तब शादियों का सीजन भी होगा, ऐसे में त्योहारी व शादी सीजन के चलते गेहूं व आटे की मांग बढ़ने के कारण इन दोनों के ही रेट बढ़ सकते हैं।
