home page

Gehu Ka Rate : गेहूं की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जान लें आज का मंडी रेट

Gehu Taja Mandi Bhav - गेहूं उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले कई दिनों से गेहूं की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था, लेकिन आज गेहूं की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ मंडियों में गेहूं 20 से 30 रुपए प्रति क्विंटल महंगी हुई है। रबी सीजन 2026 की गेहूं कुछ ही दिनों में तैयार होने वाली है और इस समय गेहूं में मंदी के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। आईए जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव -

 | 
Gehu Ka Rate : गेहूं की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जान लें आज का मंडी रेट 

HR Breaking News - (Gehu Mandi Bhav)। गेहूं का भाव आज देश की लगभग सभी मंडियों में स्थिर रहा है। दरअसल, मंडियों में नई फसल की तेज आवक और स्थिर मांग के बीच भाव एक सीमित दायरे में टिका हुआ है। कुछ मंडियों में गेहूं 20 से 30 रुपए क्विंटल महंगी हुआ है। लेकिन बाजार में आज कोई बड़ी हलचल नहीं देखने को मिली है, क्योंकि बाजार में जो सप्लाई आ रही है वह मौजूदा खपत के हिसाब से ठीक है। सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादक राज्यों से लगातार अच्छी आवाज हो रही है जिससे बाजार में गेहूं की कमी नहीं बन रही है। 

आज का ताजा मंडी भाव - 


दिल्ली में आज गेहूं का भाव (Delhi Gehu Mandi Bhav) 2600 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है, नरेला में 25 रुपये की तेजी के साथ 2475 रुपये प्रति क्विंटल, नजफगढ़ में 25 रुपये बढ़कर 2450 रुपये क्विंटल, हरदा में 2350 रुपये क्विंटल, इंदौर में 2300 रुपये और गुजरात की मंडियों में गेहूं के भाव 2,130 से 2,233 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बने हुए हैं, महाराष्ट्र में भी गेहूं का भाव 2,155 से 2,258 रुपये प्रति क्विंटल के बीच स्थिर बने हुए हैं।
 

मध्य प्रदेश में गेहूं का ताजा भाव - 


शिवपुरी की करेरा मंडी में गेहूं की कीमत (wheat rate) 2041 से 2055रुपये प्रति क्विंटल
बड़वानी की बलवाड़ी मंडी में गेहूं की कीमत 2220 से 2225रुपये प्रति क्विंटल
खंडवा की हरसूद मंडी में गेहूं की कीमत 2100 से 2100रुपये प्रति क्विंटल
बड़वानी की सेंधवा मंडी में गेहूं की कीमत 2200 से 2355रुपये प्रति क्विंटल
विदिशा की गंजबासौदा मंडी में गेहूं की कीमत 2235 से 2315रुपये प्रति क्विंटल
कटनी की कटनी मंडी में गेहूं की कीमत 2211 से 2363रुपये प्रति क्विंटल


सीहोर की सीहोर मंडी में गेहूं की कीमत (Gehu ka bhav) 2260 से 2260रुपये प्रति क्विंटल
खरगोन की खरगोन मंडी में गेहूं की कीमत 2200 से 2200रुपये प्रति क्विंटल
मन्दसौर की मंदसौर मंडी में गेहूं की कीमत 2272 से 2461रुपये प्रति क्विंटल
मंडला की मंडला मंडी में गेहूं की कीमत 2100 से 2150रुपये प्रति क्विंटल
भोपाल की बैरसिया मंडी में गेहूं की कीमत 2050 से 2764रुपये प्रति क्विंटल
धार की धामनोद मंडी में गेहूं की कीमत 2090 से 2318रुपये प्रति क्विंटल

MSP से नीचे बिक रही गेहूं - 


पोर्ट स्तर पर भी बाजार मजबूत दिखाई दे रहा है, खासकर कांडला पोर्ट पर गेहूं के रेट ₹2,330 प्रति क्विंटल के आसपास टिके हुए हैं और कई हफ्तों से ₹2,300 के ऊपर बने हुए हैं, जो बाजार को एक मजबूत आधार दे रहा है। इस समय मल्टीनेशनल कंपनियों की खरीदारी बढ़ी है और साथ ही प्राइवेट स्टॉकिस्ट व ट्रेडर्स भी एक्टिव हो गए हैं, जिससे बाजार में liquidity बनी हुई है और भाव को सपोर्ट मिल रहा है। अभी के भाव सरकार के MSP से नीचे चल रहे हैं।
 

गेहूं में आएगी तेजी - 


अंतरराष्ट्रीय बाजार के मजबूत रुझान भी घरेलू कीमतों को ज्यादा नीचे नहीं आने दे रहे। कच्चे तेल (crude oil) की बढ़ती कीमतों का भी असर कमोडिटी बाजार पर पड़ रहा है, जिससे गेहूं (Gehu Rate) को सपोर्ट मिल रहा है। इस साल उत्पादन पिछले साल से ज्यादा रहने की उम्मीद है। ऊपर से FCI के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, इसलिए तेजी भी फिलहाल सीमित रह सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि निकट भविष्य में बाजार में 50-100 रुपये की तेजी आ सकती है।