home page

Wheat Rate Today : गेहूं के भाव में तगड़ा उछाल, इन राज्यों में इतने हो गए 1 क्विंटल गेहूं के रेट

Wheat Price update : गेहूं के भाव में हर दिन तेजी देखने को मिल रही है। आज फिर भाव में तगड़ा उछाल आया है। गेहूं की आवक और खरीद का आंकड़ा भी अब हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। कई राज्यों में गेहूं के दाम (Wheat Rate 24 May) एमएसपी से ऊपर पहुंच चुके हैं। किसानों को इससे तगड़ा मुनाफा हो रहा है। आइये जानते किस राज्य में कितने हो गए हैं गेहूं के भाव।

 | 
Wheat Rate Today : गेहूं के भाव में तगड़ा उछाल, इन राज्यों में इतने हो गए 1 क्विंटल गेहूं के रेट

HR Breaking News - (wheat rate hike)। इस बार गेहूं बिक्री के सीजन में शुरुआत से ही किसानों को तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका मिल रहा है। इस बार बढ़ाए गए एमएसपी (wheat MSP) का फायदा भी किसानों को मिला है।अप्रैल में गेहूं की आवक मंडियों में शुरू हो गई थी, जो अब भी जारी है।

 

 

अधिकतर मंडियों (mandi bhav) में गेहूं के दाम इसके एमएसपी से ऊपर ही चल रहे हैं। कई जगह व्यापारी सीधे किसानों से गेहूं खरीद रहे हैं। इससे किसानों को और भी अधिक रेट (latest wheat rate) पर गेहूं बेचकर मुनाफा मिल रहा है।

इन राज्यों में यह है गेहूं का ताजा भाव


गेहूं उत्पादक राज्यों में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश (MP wheat rate today) सबसे अग्रणी राज्य हैं। यहां की मंडियों (mandi news) में गेहूं की आवक जारों पर है। गेहूं की खरीद भी अब लगातार की जा रही है। मध्य प्रदेश में गेहूं के भाव (gehu ka bhav) में कुछ तेजी है, यहां पर 2500 से लेकर 2600 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का भाव चल रहा है। 

महाराष्ट्र में गेहूं के रेट सबसे ज्यादा 


राजस्थान में गेहूं की बिक्री पर 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस (bonus on wheat) किसानों को अतिरिक्त दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश में बोनस 175 रुपये तय किया गया है। राजस्थान में प्रति क्विंटल गेहूं के दाम 2575 रुपये (wheat rate in rajasthan) तक पहुंच गए हैं। 

वहीं महाराष्ट्र व गोवा में सबसे ज्यादा रेट पर गेहूं बिक रहा है। यहां रेट 5800 रुपये (wheat rate in maharashtra) प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। हालांकि यह रेट कुछ ही मंडियों में है, बाकी में रेट इससे कम हैं।


गेहूं बिक्री पर दिया जा रहा बोनस


यूपी में 20 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं (wheat rate hike) बेचने पर किसानों को बोनस दिया जा रहा है। आज शनिवार 24 मई को यहां की अधिकतर मंडियों में गेहूं का भाव 2450 रुपये (wheat price today ) प्रति क्विंटल तक बना हुआ है। ज्‍यादातर मंडियों में दाम एमएसपी से ऊपर ही चल रहे हैं। 


यूपी में गेहूं का ताजा भाव


मंडी        न्‍यूनतम कीमत    अध‍िकतम कीमत 
अछल्‍दा    2502             2652       
अकबरपुर    2433            2553    
बबराला    2445            2464    
भरथना    2414             2565    
चर्रा        2515            2536    
फैजाबाद    2305            2397    
लखीमपुर    2154            2378    
मोहम्‍मदी    2102            2189    
संडीला    2371            2485    

नोट - गेहूं का भाव रुपये प्रति क्विंटल में है।

News Hub