Gold Rate : जून में इतने रुपये का हो जाएगा 10 ग्राम सोना
Gold Rate : सोने के दामों में कुछ दिन की गिरावट के बाद फिर से जबरदस्त तेजी शुरू हो गई है। सोने के दामों में इस तेजी ने आम ग्राहकों के पसीने छुड़वा दिए हैं। सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर दस ग्राम सोना 1 लाख के करीब पहुंच गया है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोना इस साल रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। सोने ने 22 अप्रैल को एक लाख का आंकड़ा छू लिया था। फिर से सोना पहले जैसी तेजी दिखा रहा है। सोने की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों को परेशान कर दिया है तो उतार चढ़ाव से निवेशक भी परेशान हो रहे हैं।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
शुक्रवार को सोने (Gold Rate) के दाम में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 299 रुपये महंगा हुआ है। यह अब 95,516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, कल सोने के दाम 95,516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे।
चांदी का क्या चल रहा है हाल
सोने के साथ चांदी के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। चांदी में तो शुक्रवार को 1,135 रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। यह बढ़कर 97,654 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। कल चांदी 96,519 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।
सोने के दामों में तेजी का यह है कारण
सोने के दाम (Gold Rate)एक बार फिर से तीन सप्ताह के शिखर पर पहुंच गए हैं । कॉमेक्स पर सोने की कीमतें 3350 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रही है। अमेरिकी कर्ज संकट के चलते निवेशक सोने में इन्वेस्ट (Invest in Gold)कर रहे हैं।
इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। इस समय में डॉलर इंडेक्स 100 के नीचे गिरा है। अभी भी अमेरिकी वित्तीय चिंताएं बरकरार है।
22 अप्रैल को ऑल टाइम हाई पर था सोना
सोने के दाम इस साल 22 अप्रैल को अपने ऑल टाइम हाई पर थे। इस दिन सर्राफा बाजार में जीएसटी समेत सोने के दाम 1 लाख को पार कर गए थे। वहीं, एमसीएक्स पर फ्यूचर गोल्ड भी 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा था। इसके बाद सोने के दाम कुछ दिन गिरे, लेकिन फिर से बढ़ने लगे हैं।
जून तक कितने होंगे सोने के दाम
सोने के दामों को लेकर ज्वेलर रमेश सोनी का कहना है कि सोने के दाम अभी चढ़ाव पर चल रहे हैं। सोने के दाम बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण वैश्विक स्तर पर हलचल है। सोने के दाम (Gold Rate) सोने के दाम इस साल निवेशकों की वजह से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। अभी यूएसए में डॉलर कमहोर हुआ है।
इसने सोने की कीमतों (Gold Rate) को सहारा दिया है। उन्होंने बताया कि मूडीज की ओर से अमेरिका की सॉवरेन रेटिंग घटाई गई है। जिस कारण निवेशक चिंता में आ गए। इसलिए निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं।
अमेरिका की वित्तीय स्थिति को लेकर अनिश्चितता के चलते निवेशक सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति में निवेश कर रहे हैं। ऐसे में अगले महीने तक सोना 98 हजार से 1 लाख के बीच तक पहुंच सकता है।