Wheat Rate : गेहूं की कीमतों ने बनाया रिकॉर्ड, दिल्ली, यूपी और MP की मंडी में हाईलेवल पर पहुंचे रेट
Gehu Bhav : गेहूं की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। बाजारों में कमजोर आवक और तेज मांग के चलते रेट तेजी से बढ़े हैं। आज 26 जनवरी को भी गेहूं में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। इस समय ज्यादातर मंडियों में गेहूं का भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल से ऊॅपर चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गेहूं की मांग बढ़ी है जिसकी प्रभाव रेट पर साफ दिख रहा है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव -
HR Breaking News - (Gehu Rate Today)। गेहूं की कीमतों में सोने और चांदी जैसी तेजी देखने को मिल रही है। आए दिन गेहूं में हो रही बढ़ौतरी न सभी को चौंका दिया है। दरअसल, पिछले साल गेहूं की अच्छी पैदावार हुई थी और इस बार भी अच्छी पैदावार होने का अनुमान है। इसके बावजूद गेहूं के रेट (Wheat rate) रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। सरकार लगातार गेहूं के बढ़ते भाव को काबू करने का प्रयास कर रही है।
अचानक गेहूं में आई बंपर तेजी के बाद बीते कई दिनों से दर्ज की जा रही मंदी पर अब ब्रेक लग गया है और रेट तेजी से ऊपर की और बढ़ रह हैं। कई मंडियों में गेहूं का भाव हाईलेवल पर जा पहुंचा है। इससे गेहूं की बढ़ती कीमतों के चलते उपभोक्ताओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। कई दिनों से गेहूं में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। आज 26 जनवरी को भी गेहूं की कीमतों में बढ़ौतरी हुई है गेहूं की कीमतों (Gehu Ka taja Bhav) में हो रही बढ़ौतरी के पीछे कई प्रमुख कारक हैं।
गेहूं के रेट बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण -
इस समय बाजारों में तेज मांग और कमजोर सप्लाई के कारण भी रेट (Gehu ka Bhav) प्रभावित हुए हैं। बहुत से किसानों ने सीजन के बाद से गेहूं का स्टॉक किया हुआ है। वह गेहूं के दाम और बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों गेहूं में तूफानी तेजी आने पर मंडियों में इसकी आवक होने लगी थी। लेकिन अब काफी दिनों से बाजारों में गेहूं की आवक कमजोर है। उम्मीद है कि कुछ ही महीनों में बाजार में नई गेहूं के आने पर रेट गिर सकते हैं।
आने वाले दिनों में गेहूं में आएगी और तेजी -
बाजार जानकारों का कहना है कि गेहूं की डिमांड बढ़ने से रेट (Wheat Rate) अचानक आसमान छू रहे हैं। इस समय गेहूं कटाई को दो से तीन महीने का समय बाकी है। इसका मतलब है कि बाजारों में नई गेहूं पहुंचने तक रेट और भी बढेंगे। आज देश की कुछ मंडियों में गेहूं का भाव 6 हजार रुपये क्विंटल के आसपास जा पहुंचा है।
दिल्ली मंडी (Delhi Mandi Bhav)
MP लाइन गेहूं का भाव 2800
UP लाइन गेहूं का भाव 2800
राजस्थान लाइन गेहूं का भाव 2800
पटना मंडी (PATNA MANDI)
गेहूं 2% छूट भाव 2760
सिवानी मंडी (SIWANI MANDI)
गेहूं भाव 2580
सांगली मंडी (SANGLI MANDI)
खपली गेहूं भाव 5800 से 6300
औरंगाबाद मंडी (AURANGABAD MANDI)
गेहूं लोकल भाव 2550 से 2575
चरखी दादरी मंडी (CHARKHI DADRI MANDI)
गेहूं भाव 2650
इटावा मंडी (ETAWAH MANDI)
गेहूं भाव 2480
मथुरा मंडी (MATHURA MANDI)
गेहूं भाव 2525
अलीगढ़ मंडी (ALIGARH MANDI)
गेहूं भाव 2500 से 2550
बुलंदशहर मंडी (BULANDSHAR MANDI)
गेहूं भाव 2550
जोधपुर मंडी (JODHPUR MANDI)
गेहूं 1% छूट भाव 2750
अमृतसर मंडी (AMRITSAR MANDI)
गेहूं नेट भाव 2660
एटा मंडी (ETAH MANDI)
गेहूं भाव ₹2500
खैर मंडी (KHAIR MANDI)
गेहूं भाव 2500
जालना मंडी (JALNA MANDI)
गेहूं भाव 2550 से 2750
अमृतसर मंडी (AMRITSAR MANDI)
गेहूं नेट भाव 2660
खन्ना मंडी
गेहूं नेट भाव 2675 से 2700
गोंडा मंडी
गेहूं भाव 2590
सतारा मंडी (SATARA MANDI)
गेहूं 4% छूट भाव 3020
लखीमपुर मंडी (LAKHIMPUR MANDI)
गेहूं नेट भाव 2700
भुवनेश्वर मंडी गेहूं नेट भाव 2800
इंदौर मंडी (INDORE MANDI)
गेहूं 3% छूट भाव 2850
रोहतक मंडी
गेहूं नेट भाव 2650
हाजीपुर मंडी
गेहूं नेट भाव 2750
बेलगांव मंडी
गेहूं 4% छूट भाव 3150
वाराणसी मंडी
गेहूं 2% छूट भाव 2900
कानपुर देहात मंडी (KANPUR DEHAT MANDI)
गेहूं नेट भाव 2740
