पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब मिलेगी? किसानों के लिए अपडेट
HR Breaking News (PM Kisan Yojana) किसानों की नजरें पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त पर टिकी हुई है। किसानों में अक्टूबर माह की शुरुआत के साथ ही बेसब्री से 24वीं किस्त का इंतजार बना हुआ है। अब हाल ही में किसानों के लिए पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट (PM Kisan Yojana Update) आया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि किसानों के लिए 24वीं किस्त से जुड़ा क्या अपडेट आया है और कब तक किसानों को 24वीं किस्त का लाभ मिल सकता है।
हर किस्त में मिलेगी इतनी आर्थिक सहायता
अक्टूबर माह की शुरुआत के बाद भी अभी तक अगली किस्त (PM Kisan 24vi Kist) को लेकर स्थिति क्लियर नहीं हुई है। हालांकि, किसानों के बीच 20 अक्टूबर की तारीख को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया है। योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत पात्र किसानों को हर किस्त में 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
23वीं किस्त कब हुई थी जारी
इससे पहले किसानों के लिए 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। वहीं, 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी। अब इस चक्र के हिसाब से 23वीं किस्त के चार महीने 20 अक्टूबर को पूरे हो रहे हैं, जिसकेर चलते किसान यह अनुमान लगा रहे हैं कि 24वीं किस्त (24th Kist Update) भी 20 अक्टूबर के आसपास जारी की जा सकती है।
हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि किस्तों के बीच हमेशा चार महीनों का अंतर हो। ऐसे में केवल पिछली किस्त की तारीख के बेस पर 20 अक्टूबर को अगली किस्त आने की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
अभी तक सरकार ने नहीं किया ऐलान
केंद्र सरकार ने पीएम किसान की 24वीं किस्त (24th installment of PM Kisan) जारी करने की तारीख का अभी तक ऐलान नहीं किया है। ऐसे में 20 अक्टूबर को खाते में 2,000 रुपये आने की खबर को अभी तय तारीख नहीं माना जा सकता है। वैसे तो जब भी किस्त जारी होती है तो उससे पहले सरकार की तरफ से इसकी जानकारी दी जाती है।
इसके साथ ही पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (Official website of PM Kisan) और संबंधित सरकारी पोर्टल से भी किसानों को किस्त के जारी होने की डेट ओर अन्य जानकारी मिल सकती है। ऐसे में किसान आधिकारिक वेबसाइट पर सही जानकारी जरूर चेक कर लें।
कैसे चेक कर सकते हैं 24वीं किस्त का स्टेटस
बता दें कि किसान ऑनलाइन ही घर बैठे अपनी किस्त (kaise check kre 24th Installment ka Status) और पेमेंट से जुड़ी जानकारी जान सकते हैं। बस इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। उसके बाद वेबसाइट पर दिए गए ‘Know Your Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें, जहां पर किसान को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी कोड डालना होगा।
इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी ओटीपी आएगा, वो भरना होगा। OTP (24th Installment ka Status) वैरिफाई होते ही स्क्रीन पर पीएम किसान खाते से जुड़ी पेमेंट और किस्त की जानकारी शो होगी।
