home page

Delhi NCR में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में जहां पॉल्यूशन हाई लेवल पर जा पहुंचा है। वहीं, अब सुबह-शाम ठंडक का अहसास होने लगा है। हाल ही में मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर अपडेट जारी किया है। नीचे खबर में जानिये कब गिरेगा तापमान...

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की वजह से राजधानी में सुबह की ठंड में हल्की सी कमी आएगी। यह कमी दो से तीन दिन तक बनी रह सकती है। 


इस एक्टिव डिस्टरबेंस का इससे अधिक असर पड़ने की संभावना नहीं है। दो से तीन दिन बाद इस सिस्टम के दूर जाने पर एक बार फिर तापमान में हल्की गिरावट आएगी। सर्दी के बहुत अधिक बढ़ने की उम्मीद अगले छह से सात दिनों में नहीं हैं।

सुबह-शाम ठंडक का अहसास

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 53 से 98 प्रतिशत तक रहा। ओस की बूंदे सुबह के समय ठंडक का अहसास अधिक करवा रही हैं। 


अब शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। कोहरा थोड़ा बढ़ सकता है। सुबह के समय मध्यम कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है। 20 नवंबर तक मध्यम कोहरा सुबह के समय देखने को मिल सकता है। वहीं 18 से 22 नवंबर तक अधिकतम तापमान 26 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 20 डिग्री के आसपास रह सकता है।

मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं

स्काईमेट के अनुसार दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से शुष्क मौसम बना हुआ है। यहां के मौसम में जल्द बदलाव की उम्मीद भी नहीं दिख रही है। शुक्रवार को एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से हवा के पैटर्न में कुछ बदलाव आएगा। 
लेकिन यह मौसम पर अधिक असर नहीं डाल सकेगा। इसका सिर्फ इतना असर होगा कि अगले दो से तीन दिन तापमान में एक डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आगे जाने के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट होगी।