home page

Delhi-NCR में चलेगी 50 किलोमीटर रफ्तार की आंधी, झमाझम बरसेंगे बादल

Delhi-NCR Weather : काफी दिनों तक भयंकर गर्मी झेलने के बाद अब कुछ दिनों से दिल्ली व एनसीआर के लोगों को राहत मिली हुई है। मौसम विभाग द्वारा किया गया पूर्वानुमान बिल्कुल सही साबित हुआ है। देश के अधिकतर हिस्सों में इन दिनों प्री-मानसून का दौर चल रहा है। इससे देश की राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर अपडेट जारी किया गया है। 

 | 
Delhi-NCR में चलेगी 50 किलोमीटर रफ्तार की आंधी, झमाझम बरसेंगे बादल
WhatsApp Group Invite

HR Breaking News (Delhi-NCR Weather) दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में मौसम इन दिनों काफी बदला हुआ है। क्षेत्र में बादल छाए रहने के कारण यहां के तापमान में भी गिरावट हुई है।

 

 

ऐसे में मौसम विभाग (Delhi-NCR Weather) ने वेदर अपडेट जारी कर बताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 14 मई तक क्षेत्र में बाद छाए रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती है और बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट भी हो सकती है।  


 
गर्मी से मिल रही राहत
 

दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में प्री मानसून के चलते मौसम गर्मी से राहत देने वाला बना हुआ है। क्षेत्र में बाद छाए रहने के चलते तापमान में भी कमी हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। 

14 मई तक ऐसा रहेगा मौसम
 

इससे पहले दिल्ली में तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया था। अब भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 14 मई तक क्षेत्र में बादल छाए (Delhi-NCR Weather) रहेंगे। इस दौरान तेज हवा चलने और बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।  


सामान्य से 3-5 डिग्री कम है अधिकतम तापमान
 

देश की राजधानी दिल्ली में वीरवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम आंका गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार वीरवार व शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। 

वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वर्तमान में राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे है। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। 

36 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान
 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार वीरवार व शुक्रवार क्षेत्र में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा (Delhi-NCR Weather) चलेगी।

इस दौरान यहां पर बारिश भी हो सकती है।  साथ ही इस दौरान अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। 

सोमवार तक 30 किमी की गति से चलेगी हवा
 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से सोमवार के दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी और इस दौरान बादल भी छाए रहने की संभावना है। वहीं, इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में होगी गिरावट
 

आईएमडी के अनुसार मंगलवार व बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, इस दौरान तेज हवा नहीं चलने व बारिश भी नहीं होने का पूर्वानुमान लगाया (Delhi-NCR Weather) गया है। इसके साथ ही यहां अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। वहीं, इस दौरान न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह का काई बदलाव नहीं होगा।  


157 दर्ज किया गया है एक्यूआई
 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार वीरवार को सुबह 9 बजे राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 157 दर्ज किया गया है। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का यह वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार  शून्य-50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51-100 के बीच का एक्यूआई 'संतोषजनक' है। वहीं, 101-200 के बीच का एक्यूआई 'मध्यम', 201-300 के बीच का एक्यूआई 'खराब' है। इसके अलावा 301-400 के बीच का एक्यूआई 'बहुत खराब' व 401-500 के बीच का एक्यूआई 'गंभीर' की श्रेणी में आता है।

News Hub