hrbreakingnews.com

Kal ka Mausam : बंगाल की खाड़ी में हुई हलचल, IMD ने बताया किस राज्य में कब होगी बारिश

IMD Weather Alert :देश भर में एक बार फिर से मौसम करवट ले रहा है। इस बार मानसून के दौरान अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश देखने को  मिली है। कई राज्यों में तो बाढ़ की स्थिति भी देखी गई है। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट (Latest Weather Alert) जारी किया गया है। आईएमडी की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आगामी समय में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है। आईएमडी के वेदर अपडेट में देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

 
Kal ka Mausam : बंगाल की खाड़ी में हुई हलचल, IMD ने बताया किस राज्य में कब होगी बारिश

HR Breaking News (Weather Alert) भारत मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट में बताया गया है कि वर्तमानम में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र एक्टिव हैं। इसका असर मौसम पर साफ देखने को मिल रहा है। 

 

 

इसके चलते गुजरात तट पर तेज हवाएं चलेंगी और समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। ऐसे में देश के कई राज्यों में आगामी समय में बारिश होने के आसार हैं। चलिए जानते हैं कि आगामी समय में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड कैसा मौसम रहने वाला है।  


राज्यों में करवट लेगा मौसम


आईएमडी की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग कम दबाव क्षेत्रों के चलते आने वाले दिनों में कई राज्यों में मौसम (Weather Alert) करवट लेने वाला है। इन मौसमी बदलावों के चलते देश के कई  राज्यों में तेज बारिश, तेज हवाएं और समुद्री उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। वहीं, इस दौरान  दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया भी वर्तमान में रुक गई है। 

भारत मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र के ऊपर बना कम दबाव का कच्छ और आसपास के क्षेत्रों में एक्टिव रहा है। वहीं, आने वाले 12 घंटों में यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए उत्तर-पूर्वी अरब सागर (Arab Sea) में पहुंच सकता है। हालांकि इसके बाद इसके डिप्रेशन में बदलाव होने की उम्मीद है।

इसके चलते गुजरात तट व कच्छ के समुद्री इलाकों में आगामी 3 अक्टूबर तक तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, यहां पर इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से हवा भी चल सकती है। विभाग की ओर से इस दौरान मछुआरों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


  

जानें राजधानी दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम


पिछले एक हफ्ते से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ल व एनसीआर (Delhi NCR Weather) में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय क्षेत्र से मानसून की वापसी हो रही है। ऐसे में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले समय में लोगों को इस गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

आईएमडी के अनुसार आज यानी 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा सकता है। 


क्या यूपी वासियों को मिलेगी गर्मी से राहत?


पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश में बारिश नहीं हुई है। ऐसे में प्रदेश वासियों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आज यानी 30 सितंबर को प्रदेश के कानपुर और उन्नाव जिले में सुबह से ही तेज बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, इस दौरान प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हल्की बूंदाबांदी हुई है।


  
भारत मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा में आज यानी  30 सितंबर और कल यानी 1 अक्टूबर को बारिश होने की चेतवानी जारी की गई है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 व 5 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है। 


जानें बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?


देश के अन्य राज्यों की तरह ही बिहार वासियों को भी पिछले कुछ दिनों से गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है। वहीं, अब विभाग के वेदर अपडेट (Weather Update) के बाद भी बिहार वासियों को आने वाले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। आईएमडी के अनुसार आगामी  2-3 अक्टूबर को बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, इसके बाद 3 से 5 अक्टूबर के बीच प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। 

जानें हिमाचल में किस ओर करवट लेगा मौसम 


भारत मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आगामी 4-6 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ कुछ क्षेत्रों में इस दौरान 4 से 6 अक्टूबर को गरज व चमक भी देखने को मिलेगी। 

जानें उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम


इस बार मानसून सीजन (Monsoon Season Barish) में उत्तराखंड में जमकर तबाही हुई है। इस दौरान बादल फटने व भूस्खलन होने की कई घटनाएं दर्ज की गई हैं। वहीं, वर्तमान मौसम अपडेट के अनुसार आज यानी 30 सितंबर को राज्य में बारिश होने की संभावना है। हालांकि इसके बाद 5-6 अक्टूबर को भी राज्य में बारिश होने के आसार हैं।