hrbreakingnews.com

kal ka mausam 23 october : 8 राज्यों में अगले 13 घंटे में मूसलाधार बारिश की संभावना, 75 की स्पीड से चलेगी आंधी 

kal ka mausam 23 october : मौसम विभाग ने हाल ही में बारिश की भविष्यवाणी की है। मानसून जा चुका है लेकिर बारिश का दौर नहीं रूक कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 23 अक्टूबर को देश के यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब, केरल समेत 8 से ज्यादा राज्यों में गरज चमक और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं - 

 
kal ka mausam 23 october : 8 राज्यों में अगले 13 घंटे में मूसलाधार बारिश की संभावना, 75 की स्पीड से चलेगी आंधी 

HR Breaking News - देशभर में मौसम कूल बना हुआ है। मानसून की विदाई के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है और ठंड का असर बढ़ रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग (Kal ka Mausam) ने एक बार फिर कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 8 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी की गति 75 km प्रति घंटा रह सकती है। 


एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है। वहीं, इस आंधी के चलते 3 राज्यों के लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 2 राज्यों में भारी बर्फबारी होगी। खराब वेदर के चलते लोगों से बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूर्वी भारत के राज्यों में बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी है। इस बीच पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों में भारी बारिश की चेतावनी है। 

यूपी में कल होगी भारी बरसात - 


मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश (UP ka Mausam) के रामपुर, पीलीभीत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बांदा, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, रायबरेली, कानपुर, महाराजगंज और मऊ में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


बिहार में कल भारी बारिश और आंधी की संभावना


23 अक्टूबर को बिहार (Bihar weather) के गया, पटना, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बांका, अररिया, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

दिल्ली में बारिश- तेज हवा की चेतावनी


मौसम विभाग (Mausam Update) के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल बारिश और सतही हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में कल होगी भारी बारिश 


कल यानी 23 अक्टूबर (23 october ka Mausam) को जम्मू-कश्मीर के बडगाम, गांदरबल, रामबन, बांदीपोरा, उधमपुर, पुलवामा, किश्तवाड़, बारामूला और कठुआ में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा


पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कोलकाता, हुगली, मालदा, नॉर्थ 24 परगना, नादिया, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, कालिम्पोंग में बारिश- आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 23 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा


मौसम विभाग ने पंजाब (Punjab Weather) के पटियाला, लुधियाना, गुरदासपुर, पठानकोट, बरनाला, चंडीगढ़ और जालंधर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 35 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।


राजस्थान में तेज बरसा तकी चेतावनी - 


मौसम विभाग ने राजस्थान (Rajasthan mausam) के बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, जयपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, उदयपुर और पाली में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया  है। इस दौरान 20 से 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


मध्य प्रदेश में होगी बारिश - (MP Rain Alert)


MP के धार, विदिशा, कटनी, होशंगाबाद, उज्जैन, मंदसौर, इंदौर, भोपाल, मुरैना, श्योपुर, अशोक नगर, नीमच और आगर-मालवा में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, भोपाल में 23 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड में 23-24 अक्टूबर को बारिश की संभावना - 


मौसम विभाग (IMD Weather) ने झारखंड के रांची जमशेदपुर, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, सरायकेला,दुमका, खूंटी, गुमला और पूर्वी सिंहभूम में 23-24 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, रांची में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


उत्तराखंड में कल भारी बारिश-आंधी की संभावना


कल यान 23 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam Update) के देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, बागेश्वर और ऋषिकेश में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 से 65 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, 23 अक्टूबर को देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


हिमाचल में 23 अक्टूबर-बारिश-आंधी का अलर्ट


हिमाचल (Himachal ka Mausam) के कुल्लू, सोलन, बिलासपुर, मंडी, चंबा, किन्नौर, हमीरपुर और कांगड़ा में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलेग। वहीं, कल मनाली का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।