Kal ka Mausam 28 October : 15 राज्यों के लिए बहुत भारी बारिश का येलो से लेकर रेड अलर्ट, 80 की स्पीड से आंधी के साथ गिरेंगे ओले
HR Breaking News (Kal ka Mausam) अक्टूबर माह समाप्त होने को हैं और अभी भी देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने कल 15 राज्यों के लिए बहुत भारी बारिश (Kal ka Mausam 28 October) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। ज्यादातर राज्यों में बारिश का रेड और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 की स्पीड से आंधी के साथ ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं।
आज किन राज्यों में बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग का कहना है कि आज कई राज्यों में मौसम खराब रहने वाला है। आंध्र प्रदेश में भारी से भी बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंध्र प्रदेश में 80 की स्पीड से जोरदार हवाओं (Strong winds in Andhra Pradesh) के साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, तेलंगाना, रॉयल सीमा और कर्नाटक (Rain Alert In karnatka) के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आगामी 24 घंटे में मौसम का हाल
आगामी 24 घंटे में कई राज्य में मौसम (Mausam Ka Taja Update) एकदम खराब रहने वाला है। इस दौरान चार राज्य में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिनमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा का नाम शामिल है। मौसम विभाग का कहना है कि विदर्भ में बिजली कड़कने के साथी भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, रॉयल सीमा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, वेस्ट बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow alert for Madhya Pradesh rain) जारी किया गया है।
29 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
वहीं, 29 अक्टूबर के मौसम की बात करें तो इस दौरान दो राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और चार राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यूपी और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है और मध्य महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही वेस्ट बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, तेलंगाना, विदर्भ, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
30 अक्टूबर को मौसम का हाल
30 अक्टूबर के मौसम (October 30 weather) की बात करें तो इस दौरान किसी भी राज्य में रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यूपी और बिहार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, वेस्ट बंगाल और सिक्किम में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
नवंबर की शुरुआत तक कैसा रहेगा मौसम
31 अक्टूबर तक मौसम (Aaj ka Mausam Kaisa Rhega) एकदम साफ होने लगेगा। इस दौरान दो राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें यूपी और बिहार का नाम शामिल है। 1 नवंबर को भी सिर्फ दो ही राज्य में बारिश के आसार जताए गए हैं, जिनमें ओडिशा और आंध्र प्रदेश का नाम शामिल है। बाकी अन्य राज्य में मौसम एकदम साफ रहने वाला है।
