home page

Kal ka Mausam : मौसम विभाग ने जारी किया वेदर अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा कल का मौसम

Kal ka Mausam : इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग मिजाज इन दिनों दिख रहे हैं। एक ओर जहां कई राज्यों में बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है वहीं, दूसरी ओर कुछ जगहों पर जोरदार बारिश ने हाल बेहाल कर रखे हैं। वहीं, इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर पूर्वानुमान जताया गया है कि कल देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है। 

 | 
Kal ka Mausam : मौसम विभाग ने जारी किया वेदर अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा कल का मौसम

HR Breaking News (kal ka mausam) भारत मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार कल 15 मार्च का दिल्ली और एनसीआर के साथ-साथ देश के कई राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कल रविवार को दिल्ली व एनसीआर (Delhi NCR Weather) में बादल छा सकते हैं। साथ ही इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बारिश भी दर्ज की जा सकती है। आईएमडी के वेदर अपडेट के मुताबिक कल 14 मार्च को उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा में अधिकतर समय मौसम साफ रहने का ही पूर्वानुमान है।  

 

 

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट
 

आईएमडी के वेदर पूर्वानुमान के अनुसार कल पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बारिश व बर्फबारी (barish ka alert) होने के आसार हैं। वहीं, इस दौरान उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी के चलते गर्मी बढ़ सकती है। जहां दिल्ली और एनसीआर में बादल छा सकते हैं वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्के बादल भी देखे छा सकते हैं।


विभाग का पूर्वानुमान है कि इन प्रदेशों में दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी (weather increase) होने के आसार बने हुए हैं, जिसके चलते गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं, बात करें इस दौरान राजस्थान में रहने वाले मौसम की तो यहां के पश्चिमी हिस्से के कई क्षेत्रों में तापामन 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। 

जानें आपके शहर में कितना होगा तापमान
 

भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार कल 14 मार्च को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, इस दौरान मुंबई में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तामपान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। साथ ही चेन्नई में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 


तापमान कितना पहुंचने का अनुमान
 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल 15 मार्च को कोलकाता में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस  व न्यूनतम तामपान 24 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस  व न्यूनतम तामपान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, इस दौरान बिहार की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस  व न्यूनतम तामपान 22 डिग्री सेल्सियस, रांची में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तामपान 21 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तामपान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

बात करें गुलाबी नगरी जयपुर के तापमान की तो यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तामपान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। पहाड़ी शरह शिमला में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तामपान 11 डिग्री सेल्सियस और नैनीताल में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तामपान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 

जानें पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम
 

भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के मुताबिक आगामी समय में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश होने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। साथ ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।