hrbreakingnews.com

सरसों का भाव 10 अक्टूबर 2026 : सरसों की कीमत में तेजी बरकरार, सभी मंडियों के भाव जारी

सरसों का भाव अपडेट : सरसों की कीमतों में तेजी बनी हुई है। सरसों के दाम दस अक्टूबर 2026 को भी तेजी पर ही कारोबार कर रहे हैं। एमएसपी से सरसों बहुत ऊपर चल रही है। सरसों की कीमतों में आगे भी तेजी बने रहने का अनुमान है। वहीं, सरसों के तेल का भाव भी रिटेल में लोगों की जेब ढीली कर रहा है। मार्केट में रेट 200 रुपये प्रति लीटर तक जा चुके हैं।
 
सरसों का भाव 10 अक्टूबर 2026 : सरसों की कीमत में तेजी बरकरार, सभी मंडियों के भाव जारी

HR Breaking News (सरसों का भाव 10 अक्टूबर 2026) सरसों की कीमतों में तेजी का सिलसिला बरकरार रहता दिख रहा है। जिन किसानों ने अपनी सरसों की फसल रोक कर रखी थी, वो मंडी में अब सरसों लेकर पहुंच रहे हैं और उनको इसका लाभ भी मिल रहा है। लगातार सरसों 8500 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बनी हुई है। चलिए जानते हैं सरसों का भाव किस मंडी में क्या चल रहा है। 


क्यों बढ़ रही हैं सरसों की कीमत


सरसों की कीमत बढ़ने के पीछे कोई एक कारण नहीं है। इस बार सरसों की डिमांड का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सरकार के पास एमएसपी रेट पर सरसों बेचने किसान पहुंचे ही नहीं। लगभग खरीद प्राइवेट मिलर्स की तरफ से की गई। इसके बावजूद बाजार में डिमांड निरंतर बनी हुई है। अमेरिका ईरान वॉर के चलते पाम ऑयल का आयात भी प्रभावित हुआ है। जिस कारण सरसों के तेल की खपत ज्यादा हो रही है। इस कारण मार्केट में सरसों की डिमांड ज्यादा है और सप्लाई कम है। वहीं, आने वाले समय में अर्थ जगत की तरफ से फुड संकट तक की चेतावनी जारी की गई है, जिसके चलते भी सरसों समेत अन्य फसलों के दाम अच्छे मिल रहे हैं। 

 


ज्यादा होगी सरसों की बिजाई


इस बार अनुमान है कि सरसों की बिजाई ज्यादा हो सकती है। सरसों की बिजाई को लेकर किसान उत्साहित हैं। भाव को देखकर किसान गेहूं की बजाय ज्यादा सरसों की बिजाई कर सकते हैं। ऐसे में आने वाले समय में सरसों की अधिक पैदावार देखने को मिल सकती है। हालांकि अगले सीजन तक भाव कितना रहता है, यह कहना जल्दबाजी होगी। 

9-10 अक्टूबर 2026 का सारसों का भाव
मंडी सरसों का भाव
गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 8211 रुपये प्रति क्विंटल 
बीकानेर मंडी में सरसों का भाव 7700 रुपये प्रति क्विंटल
गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 8203 रुपये प्रति क्विंटल
सिरसा मंडी में सरसों का भाव 8340 रुपये प्रति क्विंटल
सूरतगढ़ मंडी में सरसों का भाव 7992 रुपये प्रति क्विंटल
संगरिया मंडी में सरसों का भाव 8078 रुपये प्रति क्विंटल
पदमपुर मंडी में सरसों का भाव 8140 रुपये प्रति क्विंटल
गजसिंहपुर मंडी में सरसों का भाव 8268 रुपये प्रति क्विंटल
अनुपगढ़ मंडी में सरसों का भाव 7982 रुपये प्रति क्विंटल
भिवानी में सुबह सरसों का भाव 42 लैब सरसों ढेरी बोली भाव 8700 रुपये प्रति क्विंटल
40 लैब सरसों ढेरी बोली भाव 8350 से 8375 रूपये प्रति क्विंटल
सिवानी मंडी में सरसों का भाव 41 लैब सरसों ढेरी बोली 8600 रुपये प्रति क्विंटल
नॉन लैब सरसों ढेरी बोली भाव 7600 से 7650 रूपये प्रति क्विंटल
आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 41 लैब सरसों ढेरी बोली भाव 8350 से 8360 रुपये प्रति क्विंटल
नौहर मंडी में सरसों का भाव 8370 रुपये प्रति क्विंटल