{"vars":{"id": "93802:4123"}}

1121 Dhan price today : 19 अक्टूबर को 1121 धान के रेट ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड, 1509 ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

1121 Dhan price today : अबकी बार धान की कीमत सातवें आसमान को टच कर रही है। लगातार बढ़ रहे धान के भाव को देख किसान काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं और अपनी फसलों को मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं। आज 19 अक्टूबर को धान की कीमत में काफी तेजी देखने को मिली है और 1121 किस्म के भाव में 18 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। धान की किस्म 1509 की कीमत में भी रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखी गई है। चलिए जान लेते हैं देश की प्रमुख मंडियों में धान की कीमत को लेकर जारी हुए इस ताजा अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी।

 

HR Breaking News (1121 Dhan price today) पिछले सालों के मुताबिक धान की कीमत में अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली है। अबकी बार धान का सीजन (dhan ka bhav today haryana) किसानों के लिए खुशखबरी बनकर सामने आया है। लगातार बढ़ रही धान की कीमत (dhan ki kimat) को देखते हुए किसान काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं और आज 19 अक्टूबर के भाव ने तो पिछले 18 साल की रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। जानकारी सामने आई है कि आज 19 अक्टूबर को 1121 धान के रेट (1121 dhan ka rate) ने 18 साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया आंकड़ा तैयार कर दिया है। बात की जाए 1509 की कीमत की तो इस किस्म के रेट ने भी नया रिकॉर्ड बना दिया है। चलिए जान लेते हैं देश की प्रमुख मंडियों में आज धान की ताजा कीमत (dhan ki taja kimat) क्या चल रही है।

 


19 अक्टूबर 2026 को धान मंडियों (19 Ocotober anaj mandi bhav) में अलग-अलग किस्म के भाव में काफी ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। हरियाणा की टोहाना मंडी में 1401 धान का भाव 4822 रुपए प्रति क्विंटल बताया गया जबकि 1121 आज से कटे हुए धान (1121 dhan ka rate today) के भाव ने 18 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए और अपना नया आंकड़ा 5612 रुपए प्रति क्विंटल का बनाया। मतलौडा मंडी में 1509 हाथ से कटे हुए धान का भाव 4800 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। चलिए जान लेते हैं देश की प्रमुख मंडियों में धान की ताजा कीमत क्या चल रही है।

 

 

 

हरियाणा की मंडियों में धान के ताजा भाव

मंडी का नाम

धान की किस्म

भाव (₹/क्विंटल)

तरावड़ी

1509 हाथ का, यूपी का माल

4,200–4,250

तरावड़ी

1509 हाथ का, लोकल माल

4,300–4,350

तरावड़ी

1509 कंबाइन

3,900–4,000

सिरसा

1509 तेजी का भाव

4,200–4,250

सिरसा

1509 आम भाव

4,000–4,100

रादौर

DB

4,500–4,600

रादौर

1401 एक ढेरी, कल

4,800

गन्नौर

1121 कल

5,400

गन्नौर

1121 आम भाव

5,200 तक

गन्नौर

1718

4,600–4,700

टोहाना

1401

4,822

टोहाना

1121

5,612

मतलौडा

1509

4,800

उत्तर प्रदेश की मंडियों में धान के भाव

मंडी का नाम

धान की किस्म

भाव (₹/क्विंटल)

कोसी 1509 कंबाइन  4100
गढ़हल 1509 कंबाइन 3,600–3,900
चंदौसी RS10 हाथ का माल 3,200–3,250
भजोई RS10 हाथ का माल 3,100–3,250
भजोई RS10 कंबाइन 2,900–3,000
भजोई ताज 3,300
भजोई सरबती 3,350
झांसी सरबती 3,300
झांसी ताज 3,350
अलीगढ़ सरबती 3,400 (कल)
अलीगढ़ 1509 4,400
खैर 1509 हाथ का माल 4,300
खैर 1509 कंबाइन 4,000
खैर सरबती 3,350–3,450
औरंगाबाद 1509 4,450
बुलंदशहर 1509 4,400

पंजाब की मंडियों में धान के भाव

मंडी का नाम धान भाव (₹/क्विंटल)

खानौरी

1509

4,000–4,350

खानौरी

1847

3,900–4,050

संगरूर

1509

4,050–4,400