hrbreakingnews.com

Sarso Bhav 19 October : सरसों की कीमतों अभी और आएगी तेजी, जानें कितनी बढ़ सकती है कीमत

Sarso Bhav 19 October : इस समय सरसों की बिजाई का सीजन चल रहा है और अभी भी पिछले साल की स्टॉक की गई सरसों की फसल लेकर किसान मंडियों में पहुंच रहे हैं। सरसों का भाव इस समय काफी ज्यादा अच्छा चल रहा है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में सरसों की कीमत में और भी तेजी आ सकती है। चलिए जान लेते हैं सरसों की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है। 

 
Sarso Bhav 19 October : सरसों की कीमतों अभी और आएगी तेजी, जानें कितनी बढ़ सकती है कीमत

HR Breaking News (Sarso Bhav 19 October) पिछले साल के मुताबिक अबकी बार सरसों का भाव काफी अच्छा चल रहा है और लगातार ऊपर की तरफ जा रहे भाव को देख किसान काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं तथा पिछले साल की स्टॉक की गई फसल (anaj mandi bhav) को लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। सरसों के बढ़ रहे भाव (sarso price hike) का सीधा-सीधा असर सरसों की बिजाई पर दिख रहा है। अबकी बार भाव में इतनी तेजी देखकर सरसों की बिजाई भी काफी ज्यादा हो रही है।

फिलहाल चल रहे भाव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में सरसों की कीमत और ज्यादा ऊपर जाने वाली है। चलिए जान लेते हैं आज देश की प्रमुख मंडियों में सरसों के भाव (anaj mandi updates) क्या चल रहे हैं और आने वाले समय में सरसों की कीमत (sarso ki kimat) कहां तक पहुंच सकती है।


सरसों की कीमत (sarso ka bhav) किसानों के लिए खुशखबरी बनकर सामने आई है। 19 अक्टूबर 2026 की साप्ताहिक बाजार रिपोर्ट के अनुसार सरसों के भाव में मजबूती बनी हुई है। जयपुर में सरसों का भाव 9150 रुपए प्रति क्विंटल (Mustard price in Jaipur) तक पहुंच गया है और सलोनी प्लांट में सरसों की कीमत 10001 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई है। चलिए जान लेते हैं देश की प्रमुख मंडियों में  पिछले सप्ताह के मुकाबले कितनी तेजी हुई है और फिलहाल ताजा भाव क्या चल रहे हैं।

जयपुर मंडी की ताजा भाव (Latest prices in the Jaipur mandi) की बात की जाए तो वह 9175 रुपए प्रति क्विंटल है और सलोनी प्लांट में सरसों का भाव 10051 रुपए प्रति क्विंटल है तथा गोयल प्लांट में 8950 रुपए प्रति क्विंटल है और बूंदी देई मंडी में सरसों की कीमत 880 रुपए प्रति क्विंटल है, मालपुरा मंडी में 9125 रुपए प्रति क्विंटल और निवाई मंडी में सरसों की कीमत 8800 रुपए  प्रति क्विंटल है।
 

 

प्रमुख मंडियों में सरसों का ताजा भाव (sarso ka bhav)

 

मंडी का नाम

पिछला भाव (₹/क्विंटल)

वर्तमान भाव (₹/क्विटल)

तेजी (₹)

जयपुर

9,000

9150

+150

भरतपुर

8500

8731

+231

दिल्ली

8700

9000

+300

चरखी दादरी

9000

9125

+125

सुमेरपुर

8945

9220

+275

धौलपुर

8600

8740

+140

 

 

 

सलोनी प्लांट में सरसों के भाव

 

प्लांट/स्थान

सरसों का भाव (₹/क्विंटल)

सलोनी शमसाबाद

10001

सलोनी मुरैना

10001

सलोनी अलवर

9981

सलोनी कोटा

9951

गोयल कोटा

9000

बीपी आगरा

9465

शारदा आगरा

9500

सरसों तेल और खल के भाव

उत्पाद

स्थान

पिछला भाव (₹)

वर्तमान भाव (₹)

बदलाव (₹)

सरसों तेल (एक्सपेलर) जयपुर 1735 1770 +35
सरसों तेल (एक्सपेलर) दिल्ली 1750 1790 +40
सरसों तेल (एक्सपेलर) चरखी दादरी 1735 1775 +40
सरसों तेल (कच्ची घानी) भरतपुर 1740 1790 +50
सरसों तेल (कच्ची घानी) जयपुर 1745 1800 +55
सरसों तेल (कच्ची घानी) भरतपुर 1760 1810 +50
सरसों खल जयपुर 3670 3740 +70
सरसों खल भरतपुर 3750 3821 +71
सरसों खल सुमेरपुर 3675 3771 +96
सरसों खल चरखी दादरी 3590 3690

+100

सरसों की आवक और स्टॉक की स्थिति


 सरसों बाजार में भाव का अपडेट (Update on mustard market prices) समझने के लिए सरसों की आवक और स्टॉक से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना बेहद जरूरी है। इन दिनों सरसों की कीमत में काफी ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। पिछले सप्ताह है देश भर में सरसों की आवक लगभग 1.25 लाख बोरी से बढ़कर 2.25 लाख बोरी तक पहुंच गई और सप्ताह के अंत तक आवक फिर कम होकर तकरीबन 1.50 लाख बोरी रह गई। 


1 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 के बीच कुल आवक लगभग 36 लाख बोरी बताई गई है। 1 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच कुल आवक लगभग 22 लाख बोरी हुई है। इस तरह रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल के आंकड़े के साथ तुलना की जाए तो आवक में लगभग 14 लाख बोरी कम रही है। रिपोर्ट में कुल स्टॉक लगभग 33.25 लाख टन बताया गया है, जबकि पिछले साल इसी समय स्टॉक करीब 41 लाख टन पहुंच गया था। ऐसे में सरसों की कम आवक (Low mustard arrivals) और स्टॉक में कमी बाजार को सहारा दे रही है। हालांकि कीमत तो पर मांग, तेल मिलो की खरीद और नई फसल की आवक पर भी असर पड़ेगा।

आने वाले समय में क्या होगी सरसों की कीमत? (sarso mandi news)


आने वाले समय में सरसों की कीमत (Mustard prices in future) में तेजी आने की संभावना है। जिस तरह जयपुर मंडी में सरसों का भाव 9150 रुपए प्रति क्विंटल पर बना हुआ है और सलोनी प्लांट में सरसों का भाव 10001 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है इस तरह बाजार में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं और अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर सरसों की आवक इसी तरह बनी रही तो तेल की मांग में बढ़ोतरी हो जाएगी तथा कीमतों को सहारा मिल सकता है, लेकिन नई फसल की आवक बढ़ने और विदेशी खाद्य तेलों के भाव में गिरावट या मांग कमजोर होने पर कीमत रुको भी सकती है। फिलहाल सरसों में तेजी (sarso ka taja bhav) की संभावना बनी हुई है लेकिन बाजार की मांग और सप्लाई पर सरसों का भाव (sarso rate today) डिपेंड करेगा। फिलहाल सरसों के स्टॉक में कमी होने की वजह से बाजार में तेजी आने की संभावना बनी हुई है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभी सरसों की कीमत 500 से 1000 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ सकती है।