हरियाणा में किसानों के लिए आफत बनकर आएगी बारिश, 6 जिलों के लिए 24 घंटे का येलो अलर्ट
HR Breaking News (Haryana Weather Updates) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हरियाणा प्रदेश के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से हरियाणा प्रदेश में मौसम (Weather in Haryana) काफी ज्यादा साफ हो गया है और इन दिनों प्रदेश में फसलों की कटाई का सीजन (Crop harvesting season) चल रहा है तो इस समय बरसात होना किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हरियाणा प्रदेश के 6 जिलों के लिए 24 घंटे का येला अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी कर दिया गया है जो कि किसानों के लिए आफत बनकर सामने आ रहा है। इस समय बरसात होने से फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। चलिए जान लेते हैं हरियाणा प्रदेश के किन जिलों में कब हो सकती है बरसात।
बीते दो-तीन दिन से देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम (weather updates) खराब चल रहा है। बीते कल भी उत्तर प्रदेश में तेज बरसात के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली और इस भारी ओलावृष्टि की वजह से हरियाणा के कुछ इलाकों में भी शाम के समय काफी ठंडी हवा महसूस (haryana ka mausam) हुई और अब हरियाणा प्रदेश में बरसात का अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी करते हुए मौसम विभाग (mausam vibhag) की तरफ से जानकारी दी गई है कि तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
कब कहां होगी बरसात?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की तरफ से हरियाणा प्रदेश के मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि 10 और 11 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश में मौसम (haryana weather updates) काफी ज्यादा साफ रहेगा और दिन के समय धूप खिली रहेगी, लेकिन 12 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश के तकरीबन 6 जिलों में बरसात होने की संभावना है। आईएमडी के वैज्ञानिकों की तरफ से हरियाणा प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और हांसी में बरसात से जुड़ा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है तथा बताया गया है कि प्रदेश के इन जिलों में तेज बरसात होने के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।
खराब मौसम (weather news updates) का यह दौर किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है क्योंकि इस समय फसल कटाई का सीजन चल रहा हो रहा है ऐसे मौके पर बरसात होना सारी फसल बर्बाद होने का कारण बन सकता है। इन दिनों हरियाणा प्रदेश की मंडियों (anaj mandi haryana) में भी फसलों के ढेर लगे हुए है, जहां पर बरसात होने की वजह से नुकसान हो सकता है।
मौसम विभाग के अधिकारियों की तरफ से इन 6 जिलों में बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी करते हुए बताया गया है कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना है और कहीं-कहीं बरसात भी हो सकती है।