इस दिवाली खरीदना है इलेक्ट्रिक स्कूटर तो TVS Orbiter V2 रहेगा बेस्ट, जानिए कीमत और फीचर्स
HR Breaking News (TVS Orbiter V2) इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कंपनियों की तरफ से लगातार नए-नए इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में पेश किए जा रहे हैं। दिवाली के मौके पर अक्सर लोग वाहनों की खरीदारी करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं, ऐसे में अगर आप भी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर (New electric scooter) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो टीवीएस कंपनी का ऑर्बिटर V2 स्कूटर आपके लिए काफी ज्यादा बेस्ट रह सकता है। अपने शानदार डिजाइन और दमदार बैटरी रेंज की वजह से यह स्कूटर हर किसी को पसंद आ रहा है। सबसे खास बात यह है कि दूसरे स्कूटरों की तुलना में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी ज्यादा सस्ता भी है और इसमें काफी आधुनिक तकनीकी से भरपूर फीचर्स भी मिल रहे हैं। चलिए जान लेते हैं टीवीएस कंपनी के इस दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर (TVS Orbiter V2 Updates) के बारे में विस्तार से।
बैटरी, रेंज और चार्जिंग (TVS Orbiter V2 Battery)
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते वक्त आजकल हर कोई उसकी बैटरी और रेंज के बारे में जानना पसंद करता है क्योंकि मजबूत बैटरी बैकअप होना बेहद जरूरी है नहीं तो बीच रास्ते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बात की जाए TVS Orbiter V2 की तो कंपनी की तरह से इसमें 3.1 kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो ip67 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्जिग में 158 किलोमीटर तक की दूरी तय करता है और चार्जिंग की बात की जाए तो जीरो से 80% तक चार्ज होने में यह चार घंटे 10 मिनट का समय लेता है।
मोटर और परफॉर्समेंस (TVS Orbiter V2 Motor)
TVS कंपनी की तरफ से Orbiter V2 में BLDC हब मोटर दी जा रही है और इसकी पावर 2.5 किलोवाट है तथा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 68kmph है। 0 से 40 की स्पीड तक पहुंचने में सिर्फ 6.8 सेकंड का समय लगता है। इसमें Eco और City मोड के साथ-साथ पार्किंग और रिवर्स असिस्ट के लिए एक खोस मोड भी मिलता है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम (TVS Orbiter V2 Braking System)
TVS Orbiter V2 के साथ सफर को आरामदायक बनाने के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है। वही सेफ ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं, जो कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ आते हैं। इस स्कूटर में आगे 14 इंच और पीछे 12 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। साथ ही दोनो पहियों में टयबलेस टायर मिलते हैं, जिससे रोजाना की राइडिग आसान होती है।
स्मार्ट फीचर्स से भरपूर (TVS Orbiter V2 Smart Features)
फीचर्स की बात करें तो TVS Orbiter V2 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला LCD डिस्प्ले मिलता है, जो TVS SmartXonnect ऐप से जुड़ता है। इसकी मदद से राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल ओर SMS अलर्ट जैसी सुविधा मिलती है। इसके अलावा स्कूटर में ऑटोमेटिक हिल होल्ड, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, क्रैश और फॉल अलर्ट, जियोफेंसिंग और टोइंग अलर्ट जैसे सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं। सामान रखने के लिए इसमें 34 लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज मिलता है, जिससे आप काफी साारा सामान रख सकते है।
क्लर्स ऑप्शन और इसकी कीमत (TVS Orbiter V2 Price)
TVS कंपनी की तरफ से अपने इस खास इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्रूज कंट्रोल, आगे-पीछे पार्किंग असिस्ट और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Neon Sunburst, Stratos Blue, Martian Copper, Cosmic Titanium, Stellar Silver और Lunar Grey समेत छह रंगों में उपलब्ध है। कीमत की बात की जाएं तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये (TVS Orbiter V2 Price) बताई गई है। अगर आप स्टाइलिश लुक और स्मार्ट फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
