4 October Tak ka Mausam : 10 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, चेक करें अपने क्षेत्र का हाल
4 October Tak ka Mausam : देश के कई राज्यों में एक बार फिर से तेज आंधी तूफान के साथ भारी बरसात होने वाली है। मौसम विभाग ने हाल ही में देश के 10 से ज्यादा राज्यों में गरज- चमक और तेज तूफानी हवाओं के साथ व्यापक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पिछले 24 घंटे में भी कई जगहों पर जमकर बादल बरसे हैं। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर से मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड (Uttarakhand ka Mausam), पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 70 से 110 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। देश के कई अन्य राज्यों में भी अगले कुछ ही घंटे में गरज- चमक के साथ मूसलाधार बरसात होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और तेज ठंडी हवा चल रही है जिसे लोगों को उमेश भरी गर्मी से राहत मिली है।
उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 4 अक्टूबर तक होगी बारिश - (Barish kab hogi)
मौसम विभाग के अनुसार, 28 सितंबर को उत्तर पश्चिम भारत के हिमाचल प्रदेश में, उत्तराखंड (Uttarakhand weather) में 28 सितंबर के दौरान कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही भारी बारिश भी होगी। उत्तर पश्चिमी भारत के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं आंधी तूफान बिजली गिरने की संभावना है और हल्की से मध्य बरसात भी हो सकती है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 28 सितंबर, उत्तराखंड में 28 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बरसात हो सकती है। उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश (UP me Barish) में 28 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 29 सितंबर के बीच हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ में गरज चमक के साथ बरसात होगी।
मध्य भारत में फिर से बारिश का अलर्ट (Weather Update)
मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां पश्चिम मध्य प्रदेश (MP me barish) में 28 से 29 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर, विदर्भ में 28 सितंबर से 30 सितंबर, छत्तीसगढ़ में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। इन राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने के साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वी भारत में 5 से 6 दिन बारिश की संभावना - (Aaj ka Mausam)
पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 28 से 29 सितंबर को तेज आंधी के साथ भारी-भारी सोनी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। 30 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में तेज बरसात होगी। बिहार (Bihar mausam update) में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच तेज तूफानी हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे। खराब वेदर के चलते यहां मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
पूर्वोत्तर भारत में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट- (Rain Alert)
पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का सिलसिला अगले 5 से 6 दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच कहीं बहुत भारी बरसात देखने को मिल सकती है। मेघालय, नागालैंड, असम, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा में 28 से 30 सितंबर के बीच बारिश (Rain Alert) होगी। 30 सितंबर को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कई जगहों पर तेज बरसात देखने को मिलेगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।
पश्चिमी भारत में तूफानी हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी- (kal ka mausam)
पश्चिमी भारत के कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में 28 सितंबर (Aaj ka Mausam) से 4 अक्टूबर, मराठवाड़ा में 28 सितंबर से 29 सितंबर (29 September tak ka Mausam) सौराष्ट्र और कच्छ में 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच बारिश होने की संभावना है। 29 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में आंधी तूफान बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 29 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में भी तेज तूफानी हवाओं के साथ भारी बरसात होने का अनुमान है।