Gold Silver Rate : 28 सितंबर को सोना 3000 और चांदी 7000 रुपये धड़ाम, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट
Gold Silver Rate : सोने और चांदी के भाव पिछले काफी दिनों से स्थिर बने हुए हैं। 2 दिन बाजार बंद रहने के बाद आज सोमवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक झटके में सोना 3000 रुपये तो चांदी 7000 रुपये सस्ती हो गई है। सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए आज का दिन बेस्ट साबित हो सकता है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने का लेटेस्ट प्राइस -
HR Breaking News - सोने और चांदी की कीमतों ने कारोबारी हफ्ते के पहले ही दिन बड़ा खेल कर दिया है। आज सोमवार, 28 सितंबर को बाजार खुलते ही अचानक सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट कोॉमेक्स पर सोना 4234 डॉलर प्रति औंस और चांदी 62 डॉलर के आसपास कारोबार (gold silver price) कर रही है।
MCX पर सोने और चांदी का लाइव रेट -
आज एमसीएक्स (MCX Gold Live Rate) पर 5 अक्टूबर 2026 डिलीवरी वाला गोल्ड 3000 रुपये यानी 1.95% सस्ता होकर 147,860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि शुक्रवार को सोना 1,50,881 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमतों (Silver Live Price) की बात करें तो आज चांदी 7000 रुपये तक सस्ती हो गई है। इस समय एमसीएक्स पर 4 दिसंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी 2,28,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। शुक्रवार को चांदी 2,34,696 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
| शहर | 22 कैरेट / प्रति 10 ग्राम | 24 कैरेट / प्रति 10 ग्राम |
| मुंबई | 1,39,940 | 1,52,670 |
| चेन्नई | 1,39,940 | 1,52,670 |
| कोलकाता | 1,39,940 | 1,52,670 |
| हैदराबाद | 1,39,940 | 1,52,670 |
| अहमदाबाद | 1,39,990 | 1,52,720 |
| भोपाल | 1,39,990 | 1,52,720 |
| दिल्ली | 1,39,990 | 1,52,820 |
| जयपुर | 1,39,990 | 1,52,820 |
| लखनऊ | 1,39,990 | 1,52,820 |
चांदी में तीन दिन से उतार चढ़ाव जारी - (aaj chandi ka rate)
पिछले तीन दिनों में चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 23 सितंबर को 1 किलो चांदी का भाव 2,32,766 रुपये था वहीं 24 सितंबर को चांदी सस्ती होकर 2,28,248 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 25 सितंबर को फिर इसमें तेजी आई और चांदी 2,32,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज चांदी टूटकर 228000 रुपये पर आ गई है। चांदी (chandi ka bhav) में अचानक इतनी बड़ी गिरावट बीते कई दिनों बाद देखने को मिली है।
सोने चांदी में इस वजह से आई बड़ी गिरावट - (gold rate 2026)
जुलाई-अगस्त 2026 के दौरान सोने में लगभग 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी, लेकिन सितंबर में अब तक इसकी कीमत करीब 6 प्रतिशत तक डाउन आ चुकी हैं। फिलहाल सोना लगभग 4,300 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। इसकी तेजी पर दबाव की 3 बड़ी वजहें हैं -
अमेरिका के फेडरल रिजर्व (Federal Reserve of America) की ओर से ब्याज दर बढ़ाने की उम्मीद फिर मजबूत हुई है। CME FedWatch के अनुसार, अक्टूबर में 0.25% की दर बढ़ोतरी की संभावना 68% तक पहुंच गई है, जो एक हफ्ते पहले 57% थी। ब्याज दरें बढ़ने पर सोने में निवेश का आकर्षण कम हो सकता है।
अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड बढ़ रही है। 30 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 5.5% के करीब पहुंच गई है। इसके साथ ही कच्चे तेल के रेट (crude oil rates) में तेजी से महंगाई बढ़ने की चिंता बढ़ी है।
अमेरिकी शेयर बाजार (American stock market) में AI और टेक्नोलॉजी कंपनियों की तेजी से निवेशकों की दिलचस्पी जोखिम वाले एसेट्स में बनी हुई है। इससे सोने की सुरक्षित निवेश वाली मांग पर असर पड़ सकता है।
