किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जान लें 25 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम
25 October 2026 tak ka Mausam : खरीफ सीजन की सभी फैसले तैयार हो चुकी हैं और कटाई का काम चल रहा है। वही सरसों की बिजाई का सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में किसानों को यह जानना बहुत जरूरी है कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने हाल ही में ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए 25 अक्टूबर 2026 तक के मौसम का अपडेट जारी किया है। चलिए जानते हैं किस राज्य में कहां बारिश होगी।
HR Breaking News - देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून की वापसी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कई जगह पर काफी दिनों से रुक-रुक कर बरसात हो रही है। कई इलाकों में बीते दिनों आंधी तूफान के साथ अति भारी बारिश और ओलावृष्टि होने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। मंडियों में पड़ा हजारों क्विंटल धान बाजार भी भीग गया। अब कई राज्यों में फिर से मौसम (Mausam Update) बदल रहा है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर तक के मौसम का नया अपडेट जारी कर दिया है।
आंधी तूफान और भारी बारिश की चेतावनी - (Barish ka alert)
आईएमडी (IMD weather) के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, पुडुचेरी और कराईकाल तथा तमिलनाडु में 19 से 25 अक्टूबर, तटीय कर्नाटक में 19 से 22 अक्टूबर और 25 अक्टूबर, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 19 अक्टूबर तथा 22 से 24 अक्टूबर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 19 से 20 अक्टूबर और 25 अक्टूबर, तेलंगाना में 19 से 21 अक्टूबर को गरज चमक के साथ हल्की से मध्य में बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने केरल, माहे तथा लक्ष्यदीप में 19 से 25 अक्टूबर, तटीय कर्नाटक में 23 से 24 अक्टूबर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 21 से 24 अक्टूबर को काफी जगह पर मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 19 अक्टूबर 20, 21, 23 अक्टूबर को इन राज्यों में कहीं-कहीं आंधी तूफान बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
पूर्वी भारत के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम - (aaj ka mausam)
पूर्वी भारत के मौसम (mausam kaisa rhega) की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 19 अक्टूबर, उड़ीसा में 19 से 22 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर हल्की बरसात देखने को मिलेगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 से 25 अक्टूबर के बीच कई जगहों पर व्यापक बारिश हो सकती है। 19 से 20 अक्टूबर के बीच मौसम विभाग ने तेज आंधी-तूफान बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है खराब वेदर के चलते लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी गई है।
उत्तर पश्चिम, मध्य, पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत का मौसम - (weather update)
उत्तर पश्चिम, मध्य, पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत में मौसम शांत हुआ है। लगभग यहां सभी राज्यों में मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं, लेकिन अति भारी बारिश और आंधी तूफान को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग अपडेट के अनुसार कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि कई जिलों में गुलाबी ठंड में दस्तक दे दी है और सुबह शाम ठंड का एहसास होने लगा है। हरियाणा (haryana ka mausam), राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार में सुबह के समय हल्की धुंध नजर आई है।