hrbreakingnews.com

हरियाणा में KCC रखने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, मिलेगी 50 हजार की सहायता 

Kisan Credit Card : किसानों की सहायता के लिए सरकार की ओर से कई सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है। अब किसान क्रेडिट कार्ड रखने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने नई सरकारी योजना शुरू की है जिसका लाभ केवल KCC धारकों को ही मिलेगा। इसके तहत किसानों को 50,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। चलिए खबर में जानते हैं विस्तार से -

 
हरियाणा में KCC रखने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, मिलेगी 50 हजार की सहायता 

HR Breaking News - खेतों में हाथ तोड़ मेहनत करने वाले किसान को हर तरह से आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसके लिए कई सारी सरकारी योजनाएं भी चलाई जा रही है। अब सरकार ने एक और नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ केवल KCC धारकों को ही मिलेगा। 

नई योजना का मकसद किसानों की आर्थिक मदद करना है। दरअसल खेत में काम करते समय जाने अनजाने में किसान के साथ दुर्घटना हो जाती है तो परिवार पर अचानक आर्थिक संकट आ जाता है। ऐसे में इलाज और रोजमर्रा के खर्च और घर चलाने की चिंता भी बढ़ जाती है। ऐसे में किसानों की परेशानी को काम करते हुए हरियाणा सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) धारकों के लिए दुर्घटना बीमा योजना शुरू करने की घोषणा की है।

किसान को जमा करने होंगे केवल 63 पैसे - 


इस योजना के तहत पात्र किसानों को दुर्घटना में मृत्यु या पूरी तरह से स्थायी विकलांगता होने पर 50,000 तक का बीमा कवर (bima cover yojna) मिलता है। बता दें कि किसानों को इसके लिए साल भर में केवल 63 पैसे ही जमा करने होंगे।

हरको बैंक ने की योजना की घोषणा - 


हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड यानी Harco Bank ने वित्त वर्ष 2026 के लिए इस योजना को लागू करने की घोषणा की है। इसके तहत लगभग 5 लाख पात्र KCC धारा किसानों को 1 साल के लिए दुर्घटना में सुरक्षा देने का लक्ष्य है। इस योजना को लागू करने के लिए हरको बैंक ने केंद्रीय सहकारी बैंकों और इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी (IFFCO-Tokio General Insurance Company) के साथ समझौता किया है। 


जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिनका हरको बैंक के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड बना हुआ है। किसान को योजना का लाभ नियमों और शर्तों के आधार पर दिया जाएगा।

इन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ - 

दुर्घटना बीमा योजना (insurance plan) के तहत किसान को 50,000 तक की सहायता मिलेगी। इस योजना की कुछ नियम और शर्ते हैं। अगर दुर्घटना के दौरान किसान के दोनों हाथ पैर या दोनों आंखों को नुकसान होता है या एक हाथ पैर और एक आंख को नुकसान पहुंचता है तो 50,000 तक की राशि मिलेगी। 

वहीं अगर दुर्घटना के दौरान एक हाथ पैर या एक आंख को नुकसान होता है तो इस स्थिति में किसान को 25,000 रुपये मिलेंगे। इस तरह दुर्घटना में किस की मृत्यु या पूरी तरह स्थायी विकलांगता होने पर पात्रता के मुताबिक अधिकतम 50,000 का बीमा कवर मिल सकता है।

योजना का सालाना सालाना प्रीमियम काफी कम - 

इस योजना की खास बात यह है कि इसका प्रीमियम काफी कम है। एक किसान के लिए सालाना प्रीमियम 1.90 रुपये तय किया गया है। इसमें से 1.27 रुपए हरको बैंक और केंद्रीय सरकारी बैंक मिलकर देंगे। वहीं किसानों को केवल 63 पैसे ही जमा करवाने होंगे। यानी किस को बहुत कम रकम देकर दुर्घटना से होने वाले आर्थिक नुकसान के खिलाफ बीमा सुरक्षा मिल सकती है। हालांकि ध्यान रहे की बीमा की रकम हर तरह की चोट या दुर्घटना पर नहीं मिलेगी। भुगतान योजना की शर्तों और नुकसान की श्रेणी के हिसाब से ही होगा। 

दुर्घटना होने के बाद 120 दिन में देनी होगी सूचना - 


बता दें कि अगर किसान के साथ दुर्घटना होती है तो बीमा (cover insurance) का दावा करने के लिए समय सीमा 120 दिन की रखी गई है। दुर्घटना होने के बाद 120 दिन के अंदर किसान को संबंधित बैंक शाखा या बीमा कंपनी को लिखित सूचना देनी होगी। इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट भी जमा करने होंगे। मृत्यु के मामले में पुलिस रिपोर्ट या फिर दर की कॉपी और सरकारी अस्पताल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मांगी जा सकती है। स्थायी ‌ विकलांगता के मामले में विकलांगता (disability)प्रमाण पत्र देना होगा। इसके अलावा कानूनी उत्तराधिकारी का प्रमाण आधार कार्ड और KCC खाते की पासबुक से जुड़ी जानकारी भी देनी होगी।