Haryana Weather Update हरियाणा मे लगातार हो रही तापमान में बढ़ोतरी, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Haryana Mosam Updateअक्सर मार्च महीने के दूसरे सप्‍ताह तक तपिश इतनी नहीं होती है मगर इस बार ज्‍यादा देखने को मिल रही है। पिछले 11 वर्षों के अधिकतम तापमान देखने पर पता चलता है कि चार वर्ष में मार्च के शुरुआती 10 दिनों के भीतर 30 डिग्री तक गर्मी पहुंच गई थी।
 

HR Breaking News, नई दिल्ली, Weather Latest Update, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 15 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी मगर रात्रि तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है।

 

यह भी जानिए

इसके साथ ही राज्य में 14 व 15 मार्च को बीच -बीच में कहीं -कहीं हल्के बादल व हल्की से मध्यम गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी काफी बढ़ गई है। अक्सर मार्च महीने के दूसरे सप्‍ताह तक तपिश इतनी नहीं होती है मगर इस बार ज्‍यादा देखने को मिल रही है। पिछले 11 वर्षों के अधिकतम तापमान देखने पर पता चलता है कि चार वर्ष में मार्च के शुरुआती 10 दिनों के भीतर ही 30 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी पहुंच गई थी।

यह भी जानिए


जानिए हरियाणा में लगातार क्यों बढ़ रहा है तापमान


जबकि दो बार फरवरी में ही 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा था। जबकि इस बार सामान्य रूप से मार्च के पहले 10 दिनों में ही गर्मी बढ़ी। जिसमें हिसार में इस बार 8 मार्च को 30.4 और 12 मार्च को सर्वाधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान पहुंच गया। पिछले 11 वर्ष के आंकड़े देखने को पता चलता है कि इस बार गर्मी सामान्य तौर पर आई है। मगर गर्मी अधिक महसूस इसलिए हो रही है क्योंकि वातावरण ड्राई हो गया है। इस कारण से दिनों दिन तापमान भी बढ़ रहा है। अब 15 मार्च तक इसी प्रकार की स्थिति रहने की संभावना है।

यह भी जानिए


 

श्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी में घटा था अधिकतम तापमान

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम की चाल पिछले दिनों बिगड़ती रही है। वरना मार्च से पहले ही फरवरी में ही दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक  पहुंच जाता। पिछले कुछ समय से पश्चिमी विक्षोभ काफी आ रहे हैं। सर्दी के सीजन में सबसे अधिक पश्चिमी विक्षोभ आए थे। अब गर्मी की शुरुआत होने पर भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है।  अक्सर एक माह में तीन से चार पश्चिमी विक्षोभ आते हैं, मगर इस बार पांच से छह पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिले हैं। इस बार अधिक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं मगर अधिक सक्रिय नहीं रहे हैं। जिससे तापमान बढ़ने पर भी कई बारकम हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का आना हवाओं पर निर्भर करता है। कई बार यह पहाड़ों की तरफ चले जाते हैं तो कई बार मैदानी क्षेत्र की तरफ चले जाते हैं। जिससे एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनाते हैं।

यह भी जानिए


पिछले 11 वर्षों में कब 30 डिग्री सेल्सियस हुआ अधिकतम तापमान

5 मार्च 2012- 31.0

6 मार्च 2013- 30.2

18 मार्च 2014- 31.0

22 मार्च 2015- 31.0

3 मार्च 2016- 31.4

20 फरवरी 2017- 30.0

21 मार्च 2017- 30.0

10 मार्च 2018- 31.4

20 मार्च 2019- 31.0

24 मार्च 2020- 30.0

24 फरवरी 2021- 31.0

नोट- दिन का तापमान डिग्री सेल्सियस में है।