Hisar Weather Update हरियाणा में 15 मार्च तक तापमान में होगी बढ़ोतरी, जानिए किस दिन होगी बादलवाई

Hisar Weather Update  हरियाणा में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसके कारण कभी गर्मी तो कभी बादलवाई देखने को मिल रही है। इससे तापमान पर भी काफी असर पड़ रहा है। पिछले कुछ समय से पश्चिमी विक्षोभ काफी आ रहे हैं। सर्दी के सीजन में सबसे अधिक पश्चिमी विक्षोभ आए थे।
 

HR Breaking News, हिसार में होली आने से पहले ही गर्मी शुरू हो गई है। हिसार में दिन का तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो दिन में लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। वहीं रात्रि तापमान सामान्य से एक डिग्री कम होकर 13.4 डिग्री सेल्सियस है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 15 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी मगर रात्रि तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में 14 व 15 मार्च को बीच-बीच में कहीं-कहीं हल्के बादल व हल्की से मध्यम गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है।

 

यह भी जानिए


इससे पहले भी आया था पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम की बिगड़ रही चाल, हालांकि फसलों के लिए फायदेमंद प्रदेश में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसके कारण कभी गर्मी तो कभी बादलवाई देखने को मिल रही है। इससे तापमान पर भी काफी असर पड़ रहा है।

यह भी जानिए

पिछले कुछ समय से पश्चिमी विक्षोभ काफी आ रहे हैं। सर्दी के सीजन में सबसे अधिक पश्चिमी विक्षोभ आए थे। अब गर्मी की शुरुआत होने पर भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है।  अक्सर एक माह में तीन से चार पश्चिमी विक्षोभ आते हैं, मगर इस बार पांच से छह पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिले हैं। इस बार अधिक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं मगर अधिक सक्रिय नहीं रहे हैं। आगे भी ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

यह भी जानिए

हरियाणा में ठंड हुई गायब, तापमान में बढ़ोतरी, जानिए फसलों पर क्या पड़ेगा असर


हवाओं पर निर्भर करता है पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ का आना हवाओं पर निर्भर करता है। कई बार यह पहाड़ों की तरफ चले जाते हैं तो कई बार मैदानी क्षेत्र की तरफ चले जाते हैं। जिससे एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनाते हैं। मौसम विज्ञानियों ने सोमवार को बारिश होने का अंदेशा जताया है। खासकर उत्तरी और पश्चिमी हरियाणा के क्षेत्रों में तो बूंदाबांदी भी बताई गई है।