home page

Haryana Weather Update हरियाणा में लोगो को सता रही गर्मी, होली तक 30 तक पहुंच जाएगा तापमान

Haryana Weather Updateमौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अब होली के बाद गर्मी और ज्‍यादा सताएगी। चार से पांच दिनों में तापमान 30 तक पहुंच जाएगा।
 | 

HR Breaking News, हिसार, मार्च का पहला पखवाड़ा बीतने को है। ऐसे में गर्मी का एहसास बखूबी होने लगा है। तापमान में इजाफे का दौर भी लगातार जारी है। माना जा रहा है कि कुछ दिन तक पश्चिमी विक्षोभ या किसी सक्रिय प्री-मानसून सिस्टम की सक्रियता नहीं होने के चलते अब मौसम स्थिर ही बना रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान का स्तर बढ़कर 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी का दौर भी कायम है।

 


बीते कुछ दिन से मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। हालांकि, अभी इसकी रफ्तार कुछ मंद है लेकिन आने वाले दिनों में तापमान का स्तर तेजी से बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। खासकर, होली का त्योहार बीतने के बाद गर्मी और अधिक सताएगी तो इस माह के अंत तक पसीने छूटने लगेंगे। इस बीच पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता पर अब ब्रेक लग गए हैं।

यह भी जानिए

नतीजतन, प्रदेश में मौसम परिवर्तन की कोई उम्मीद नहीं रह गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे साफ है कि अब तापमान का स्तर 30.0 डिग्री सेल्सियस की ओर जा रहा है। रात के तापमान में भी मामूली वृद्धि देखने को मिली है।

यह भी जानिए


मौसम विभाग के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। हालांकि, अब, भारत के अधिकांश हिस्सों में लगभग अगले कुछ दिन तक मौसम की गतिविधि में कमी देखने को मिल सकती है। 13 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ या किसी सक्रिय प्री-मानसून सिस्टम के रूप में ज्यादा मौसम गतिविधि नहीं देखी जाएगी।

यह भी जानिए

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय लद्दाख और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो धीरे-धीरे पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के दक्षिणी भागों पर बना हुआ है। जबकि एक निम्न दबाव की रेखा केरल से आंतरिक कर्नाटका होते हुए उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।