{"vars":{"id": "93802:4123"}}

सतह से टकराया अकवान तुफान, 10 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट  

Mausam update : अकवान तुफान सतह से टकराकर कमजोर हो गया है। मगर इसका असर 10 राज्यो में हैं। देशभर के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश का सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News (Mausam update) : बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclonic Storm Akwan) ने शुक्रवार सुबह ओडिशा के तट पर दस्तक दी। सुबह करीब सात बजे तूफान गंजाम जिले में गोपालपुर के नजदीक समुद्र तट से टकराया। हालांकि, तट तक पहुंचने से पहले ही इसकी ताकत कम हो गई, लेकिन इसके असर से ओडिशा समेत पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (mausam vibag) ने तटीय इलाकों में जलभराव और बाढ़ की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। तूफान का प्रभाव देश के 10 राज्यों में देखने को मिल सकता है।

90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं  

 

तट से टकराने के (barish ka alert) समय चक्रवात के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इनके झोंकों की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई। मौसम की गंभीरता को देखते हुए ओडिशा सरकार ने आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा है। राज्य के 20 संवेदनशील जिलों से चार लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राहत और बचाव कार्यों के लिए 418 टीमें तैनात की गई हैं। अकेले गंजाम जिले में 1.38 लाख लोगों को 600 राहत शिविरों में ठहराया गया है।

गोपालपुर के पास समुद्र में फंसे मछुआरे

 

चक्रवात के दौरान समुद्र में मछली पकड़ने गए 28 ट्रालरों पर सवार 200 से अधिक मछुआरों के गोपालपुर बंदरगाह (Gopalpur Port) के पास फंसे होने की सूचना है। वहीं, खराब मौसम का असर रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है। पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) ने 41 और दक्षिण पूर्व रेलवे ने 28 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 29 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। कोलकाता और भुवनेश्वर (Kolkata and Bhubaneswar) के बीच संचालित छह उड़ानें भी रद्द करनी पड़ीं।

 

पातरपुर में 209 मिमी बारिश, अगले दो दिन भी अलर्ट

 

चक्रवात के प्रभाव से ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। पातरपुर में सर्वाधिक 209 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा हिन्जिली में 207, चिकिटी में 199, गोपालपुर में 190, छत्रपुर में 149, चांदबाली में 119 और तिहिड़ी में 100 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

 

बंगाल में भी तेज हवाओं के साथ बारिश

चक्रवात (india ka mausam) का असर पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी देखने को मिला। कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर तथा नदिया में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना और दोनों मेदिनीपुर जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अलीपुर मौसम कार्यालय (Alipore Meteorological Office) के मुताबिक, चक्रवात का असर सोमवार तक बना रह सकता है।