hrbreakingnews.com

निजी एजेंसियां पकड़ेगी सड़कों पर घूम रहे 5 हजार पशु

Hisar News : शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को अब पकड़ने के लिए निगम ने टेंडर जारी किए है। निजी एजेंसियों ने पशु पकड़ने के लिए अलग-अलग दरे तय की है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।      
 
निजी एजेंसियां पकड़ेगी सड़कों पर घूम रहे 5 हजार पशु

HR Breaking News (Hisar News) : शहर की सड़कों पर बेसहारा पशुओं की बढ़ती तादाद और उनसे होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम (nagar nigam news) ने नई व्यवस्था बनाने की तैयारी की है। अब सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ने का काम निगम की अपनी टीम के बजाय निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा। इसके लिए निगम (hisar nagar news) ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। एजेंसी को पशुओं की श्रेणी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। वहीं, पशुओं को पकड़ने के लिए समय की कोई पाबंदी नहीं होगी। एजेंसी की टीम को दिन हो या रात, सूचना मिलने पर कभी भी मौके पर पहुंचकर पशुओं को पकड़ना होगा।

निगम ने अलग-अलग दरें की निर्धारित 
 
नगर निगम (hisar nagar nigam) ने पशु पकड़ने के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की हैं। इनमें एक नंदी पकड़ने पर एजेंसी को 800 रुपए, गाय के लिए 600 रुपए और एक साल तक के बछड़े या पाठी को पकड़ने पर 300 रुपए प्रति पशु दिए जाएंगे। टेंडर लेने वाली एजेंसी को पकड़े गए पशुओं को निगम की ओर से निर्धारित गोशालाओं या ढंढूर स्थित गोअभयारण्य में पहुंचाना होगा। इसके लिए एजेंसी को लगातार सक्रिय रहना पड़ेगा, ताकि शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

शहर में 5 हजार पशु

शहर की सड़कों और गलियों में इस समय करीब 5 हजार बेसहारा पशु घूम रहे हैं। इनके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार ये पशु अचानक सड़क पर आकर हादसों की वजह बनते हैं। दूसरी ओर, ढंढूर स्थित नगर निगम के गोअभयारण्य में पहले से ही 4 हजार से अधिक पशुओं को रखा गया है। इसके बावजूद शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या बनी हुई है।

ये दरें की गईं निर्धारित

निगम की और से नंदी पकड़ने पर 800 रुपए प्रति पशु,गाय पकड़ने पर  600 रुपए प्रति पशु व एक साल तक के बछड़े पकड़ने पर 300 रुपए प्रति पशु निर्धारित किए गए हैं।  

निगम की गाड़ियां किराए पर लेना अनिवार्य

एएमसी प्रदीप हुड्डा (AMC Pradeep Hooda) ने बताया कि शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या कम करने के लिए इस काम को आउटसोर्स किया जा रहा है। टेंडर लेने वाली एजेंसी को पशुओं को पकड़ने और निर्धारित स्थान तक पहुंचाने के लिए नगर निगम की सुविधाओं का इस्तेमाल करना होगा। इसके तहत निगम की दो गाड़ियां एजेंसी को किराए पर लेना अनिवार्य होगा। प्रत्येक गाड़ी का मासिक किराया 20 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। एजेंसी को पशु पकड़ने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित तरीके से गोअभयारण्य या निर्धारित गोशालाओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।