अग्रोहा आदमपुर रोड पर बन रही 2 अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा
HR Breaking News (Hisar News) : अग्रोहा क्षेत्र में बिना सरकारी मंजूरी के कॉलोनियां विकसित करने वालों पर जिला नगर योजनाकार (district town planner) विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अग्रोहा-बरवाला (Agroha-Barwala) और अग्रोहा-आदमपुर रोड (Agroha-Adampur Road) पर विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। करीब पांच एकड़ में फैली इन कॉलोनियों में प्लॉटिंग के लिए तैयार किए गए रास्तों, इंटरलॉकिंग सड़कों और चारदीवारी को जेसीबी की मदद से हटवा दिया गया।
नियमों का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई
डीटीपी विभाग के अनुसार, दोनों स्थानों पर जमीन का इस्तेमाल आवासीय कॉलोनी के रूप में करने के लिए जरूरी चेंज ऑफ लैंड यूज की अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बावजूद वहां प्लॉट काटने और कॉलोनी विकसित करने का काम किया जा रहा था। विभाग ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की और मौके पर मौजूद निर्माण को हटवा दिया।
डीटीपी दिनेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित करने के मामले में विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान जीजेयू हिसार के कार्यकारी अभियंता सुनील ग्रोवर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौजूद रहे।
