Delhi News : दिल्ली-एनसीआर में करवट लेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi News : देश के कई हिस्सो  के साथ ही दिल्ली एनसीआर में गर्मी का असर बढ़ने लगा है और तापमान में बढ़ौतरी के चलते खूब गर्मी महसूस की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम में बदलाव को लेकर अपडेट (Delhi Weather Updates) जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आगामी दिनों में हल्की बारिश और तापमान में गिरावट आ सकती है।
 

HR Breaking News (Delhi News) दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में ही गर्मी ने तेज तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस बार तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में तो मार्च महीने में ही मई-जून वाली गर्मी महसूस की जाने लगी है। अब इसी बीच आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर (Delhi  Ka Mausam)  का मौसम  बदलने को लेकर अलर्ट जारी किया है।  खबर में जानिए दिल्ली के मौसम के बारे  में -

 

आगामी दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम 


मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली (Delhi Weather News) के 18 मार्च 2026 तक  कई राज्यों में हीटवेव और उमस भरी गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि 14 मार्च से जो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है,  उससे उत्तर-पश्चिम भारत और खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर का मौसम  करवट ले सकता है। 


मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में तेजी से तापमान बढ़ रहा है, जिसके चलते कई इलाको में लू चलने की स्थिति देखी जा रही है और लोगों को खूब गर्मी महसूस हो रही है। इस दौरान दिल्ली में तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक पहुंच गया है। 

 

नया पश्चिमी विक्षोभ इस दिन होगा सक्रिय 


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार मार्च के शुरुआती दिनों में ही ऐसी गर्मी मौसम के असामान्य रुझान को दर्शाती है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 से 16 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसके असर से दिल्ली-एनसीआर (Rain Alert In Delhi )में बादलो की आवाजाही लगी रह सकती है और हल्की बारिश के आसार है। मौसम  में इस बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम  विभाग का कहना है कि आज 13 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान (Delhi's maximum temperature)  33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दिल्ली में कैसा रहेगा तापमान 


मौसम विभाग के अनुसार अभी दिल्ली में अगले दो दिनों तक हल्की गर्मी (Heat Wave Alert In Delhi) महसूस की जा सकती है। हालांकि 15 मार्च के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद मौसम का मिजाज करवट ले सकता है। ऐसे में अधिकतम तापमान तकरीबन 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम में बदलाव के बाद कुछ समय के लिए तापमान में गिरावट आ सकती है और उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

बीते दिनों कैसा रहा दिल्ली का तापमान 


मौसम विभाग का कहना है कि  बीते दिनों दिल्ली का तापमान (Delhi temperature)सामान्य से काफी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। इस दौरान सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 6।9 डिग्री ज्यादा रहा था। वहीं, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।