Delhi weather : दिल्ली वालों बारिश के लिए हो जाओ तैयार, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया अलर्ट 

delhi today weather : उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इस हफ्ते बारिश वाला मौसम बना रहेगा। इसका असर देश के अधिकांश राज्यों के साथ राजधानी पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली एनसीआर में दो दिन बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। आईये जानते हैं कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम -  
 
Delhi weather : दिल्ली वालों बारिश के लिए हो जाओ तैयार, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया अलर्ट 

HR Breaking News (Delhi today Weather)। राजधानी दिल्ली में होली से पहले ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च का महीना अभी आधा भी नहीं आया है कि और मई-जून वाली का अहसास हो रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में हो रही वृद्धि ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है।

वहीं सुबह और शाम सुहावना मौसम होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है। वहीं मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।  राजधानी (aaj ka mausam) में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज किया गया है, जो सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लेकिन एक बार फिर दिल्ली (delhi rain alert) के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है।  

दो दिन झमाझम बारिश - 

मौसम विभाग (weather update) के मुताबिक 13 और 14 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं पर हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। जिसके चलते अगले दो दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा। आज सुबह से ही आसमान में हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं। आज न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को दिनभर दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) के आसमान में बादलों का जमावड़ा रह सकता है। 

इसके कारण अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature update) में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को सुबह हल्की धुंध और हल्के बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। सुबह के समय 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और हवा में 44 फीसदी नमी बनी हुई है। 

इस दिन गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड - 

 दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Temperature) में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। दिन में धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हो रही है। बीते रविवार की बात करें तो अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है। दोपहर में भयंकर गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया है। रविवार के दिन अधिकतम तापमान 32.98 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन मंगलवार को वर्ष का सबसे ज्यादा तापमान रहा और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।