UP में अगले दो दिनों तक बारिश के साथ गिरेंगे ओले, गर्मी से मिलेगी राहत

Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब यहां पर अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश (Rain Alert) होने के साथ साथ ओले गिरने वाले हैं। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।

 

HR Breaking News-(UP Weather Forecast) यूपी में पिछले काफी समय से जून जुलाई वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि अब यहां पर गर्मी थोड़ी राहत लेगी। मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यूपी में अगले दो दिनों तक बारिश के साथ ओले गिरने वाले हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी के मौसम (UP Ka Mausam) की पूरी जानकारी।

 


मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट-

 

बांदा में अब तक सर्वाधिक 40.2 डिग्री और हमीरपुर में 37.2 डिग्री जैसी भीषण गर्मी के बाद अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather) को राहत मिलने की संभावना लगाई जा रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट जारी कर दिया है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 15 मार्च से प्रदेश को प्रभावित होने वाला है। इसकी वजह से 15 और 16 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश (Uttar Pradesh Weather Update) होने की संभावना लगाई जा रही है। यहां पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना लगाई जा रही है।

लोगों को मिलेगी गर्मी से मिलेगी राहत-

मौसम विभाग के मुताबिक 15-16 मार्च को पूर्वांचल, तराई और बुंदेलखंड के जिलों में खासतौर पर प्रभाव देखने को मिलेगा। यहां के देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, (UP Ka Mausam) बस्ती, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी आदि जिलों में ओला गिरने की संभावना लगाई जा रही है। यहां पर तेज हवाएं 30-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। साथ ही में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री और न्यूनतम तापमान (Uttar Pardesh weather) 3-5 डिग्री तक पहुंच जाएगा। सुबह का कोहरा भी खत्म होने वाला है।

किसानों के लिए जारी अलर्ट-

इसके साथ ही साथ मौसम विभाग ने किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है क्योंकि अब गेहूं, सरसों, मटर, चना जैसी फसलें पकने के करीब आ गई है। वहीं ओले और तेज हवाओं (Today weather forecast) की वजह से फसल गिरने, दाने झड़ने का खतरा बन जाता है। विभाग ने सलाह दी है कि पकी फसल की कटाई कर लें, पौधों को सहारा दें, खेत में जल निकासी का इंतजाम रखें। 


आम लोगों को भी बरतनी होगी सावधानी-

वहीं दूसरी ओर आम लोगों को भी सावधानी बरतनी की भी राय दी गई है। गरज-चमक के समय घर के अंदर ही रहना चाहिए। साथ ही में बिजली के उपकरण अनप्लग करें, पेड़ों के नीचे न खड़े हों। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान (UP Weather Today) रखना होगा। 15-16 मार्च को बारिश-ओला के साथ ठंडक आएगी। अभी दो दिन और गर्मी सहनी पड़ेगी, हालांकि राहत मिलनी काफी ज्यादा नजदीक आ गया है।