Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ी कंपकंपाने वाली ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट
HR Breaking News (Haryana Weather) हरियाणा का मौसम इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। मार्च का आखिरी हफ्ते में ही ठंड ने लोगों को हैरान किया है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। आईएमडी के अनुसार हरियाणा (Haryana Weather ) में आगामी दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। खबर मे जानिए हरियाणा के मौसम के बारे में -
हरियाणा में हवाओं की रफ्तार
वैसे तो 18 मार्च से दिल्ली एनसीआर के साथ ही हरियाणा (Haryana Weather Forecast ) के कई इलाकों में बारिश देखी जा रही है। इसके साथ तेज हवाएं और आंधी-तूफान ने ठंड बढ़ा दी है। कई जगहों पर हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे पहुंगई, जिससे ठिठुरन महसूस होने लगी है। फरीदाबाद, गुरुग्राम, भिवानी, हिसार (Hisar Ka Mausam) और नूंह जैसे जिलों में मौसम का प्रभाव देखा जा रहा है।
कब एक्टिव हुआ था पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि 19 और 20 मार्च को जो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, उसके चलते प्रदेश में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान लगभग 180 मिमी तक बारिश हुई है, जिसका प्रभाव तापमान और मौसम पर दिख रहा है। लगातार बादल बारिश और पहाड़ों से जो ठंडी हवाएं आ रही है, उसके चलते पूरे इलाका ठंड (Cold Wave Alert In Haryana) हो गया है और सुबह-शाम ठिठुरन ज्यादा महसूस हो रही है।
कल कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
आज 22 मार्च को भी मौसम (Haryana Ka Mausam) ऐसा ही बना हुआ है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान ठंड का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 23 मार्च को एक बार फिर बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है, जिससे ठंड में बढ़ौतरी हो सकती है। अभी तो फिलहाल ठंड (Cold Alert In Haryana) का यह दौर जहां लोगों को राहत दे रहा है और हैरान भी कर रहा है।