Haryana New Highway : हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, नए फोरलेन हाईवे को मंजूरी
Haryana New Highway :हरियाणा में सरकार की तरफ से यातायात को लगातार सुगम बनाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में नए-नए एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए जा रहे हैं। अब प्रदेश के लिए एक और नए फोरलेन हाईवे को मंजूरी मिली है। इससे प्रदेश को काफी लाभ होगा।
HR Breaking News (New Highway in Haryana) हरियाणा में सरकार की तरफ से लोगों को बड़ी राहत दी गई है। प्रदेश के लोगों को एक और नया फोरलेन हाईवे मिलने जा रहा है। प्रदेश सरकार की तरफ से मेट्रो से लेकर रेलवे व एक्सप्रेसवे से लेकर हाईवे तक पर लगातार प्रगति का कार्य किया जा रहा है। चलिए जानत हैं सरकार के इस प्रोजेक्ट के बारे में-
सड़क ढांचे को किया जाएगा मजबूत
हरियाणा में लोगों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। सड़कों के ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम है। इस हाईवे को कैथल से यमुनानगर (Kaithal-Yamunanagar Fourlane Highway) तक बनाया जाएगा। प्रमुख मार्गों को अब फोरलेन बनाया जा रहा है। इससे प्रदेश में सफर आसान होने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। इसकी जानकारी खुद सीएम सैनी ने दी है।
जाम की समस्या से मिलेगा समाधान
हरियाणा के इस कैथल-यमुनानगर फोरलेन हाईवे (Kaithal-Yamunanagar Fourlane Highway) से जाम से छुटकारा मिलेगा। सरकार की इस पहल से कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी। वहीं, लंबे समय से बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण इस मार्ग पर जाम और दुर्घटना कम होगी। यात्रा में समय भी बचेगा।
क्या क्या किया जाएगा काम
हरियाणा के कैथल-यमुनानगर फोरलेन हाईवे (Kaithal-Yamunanagar Fourlane Highway) परियोजना के अनुसार एमडीआर-119 को कैथल से ढांड होते हुए कुरुक्षेत्र तक चौड़ा किया जाना है। वहीं स्टेट हाईवे-6 को कुरुक्षेत्र से लाडवा, रादौर होते हुए यमुनानगर तक फोरलेन किया जाएगा। इसको NH-152D,NH- 44 और अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी।
क्या होगा लाभ
हाईवे के चौड़ीकरण (New Highway in Haryana) से आसपास की जमीनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े कारोबार को तेजी मिलेगा। व्यापारियों, उद्योगों और किसानों को बाजार पहुंचना आसान होगा। बता दें कि सीएम की तरफ से कुरुक्षेत्र जिले को 15 बड़े विकास प्रोजेक्ट देने की घोषणा की गई है। नया खेल स्टेडियम भी बनाया जाएगा।
