{"vars":{"id": "93802:4123"}}

10 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

10 October 2026 tak ka mausam - देश भर में मौसम तेजी से बदल रहा है। मानसून की विदाई के बीच कई जगहों पर तेज बरसात हो रही है। पिछले 24 घंटे में उप हिमालय पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश में जमकर बादल बरसे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, देश के 7 से ज्यादा राज्यों में 10 अक्टूबर तक रुक-रुक कर बरसात होने का अनुमान है। चलिए खबर में जानते हैं किन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम।

 

HR Breaking News - दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उत्तर भारत के कई राज्य में जहां मानसून लौट चुका है। वहीं कुछ राज्यों में काले बादल छा गए हैं और बारिश हो रही है। मौसम विभाग (kal ka mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उप हिमालय पश्चिम बंगाल में 120 से 200 मिलीमीटर बारिश हुई है। असम और अरुणाचल प्रदेश में 70 से 110 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश का यह सिलसिला 10 अक्टूबर तक जारी रहने वाला है। 

उत्तर पश्चिम भारत में होगी तेज बारिश - 


आईएमडी (IMD Rain Alert) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर में 6 से 8 अक्टूबर और 10 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 5 से 10 अक्टूबर के बीच पूर्व जगह पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरियाणा (Haryana ka Mausam), चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 10 अक्टूबर के बीच कई जगहों पर गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभागने हिमाचल प्रदेश में 6 से 8 अक्टूबर के बीच आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है।


मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम - 


मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां पश्चिम मध्य प्रदेश में 9 से 10 अक्टूबर, पूर्वी मध्य प्रदेश (MP Rain Alert) में 7 से 9 अक्टूबर, विदर्भ में 6 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Mausam Update) में 6 से 10 अक्टूबर के बीच गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। वहीं विदर्भ में 6 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 6 से 8 अक्टूबर को कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली कड़कने की भी आशंका है। 

पूर्वी भारत में 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी बारिश - 

पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 4 से 10 अक्टूबर, झारखंड में 5 से 9 अक्टूबर, बिहार (bihar me barish) में 409 अक्टूबर के दौरान हल्की बरसात होगी। गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 6 से 7 अक्टूबर के बीच आंधी तूफान और बिजली कड़कने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। 

पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश का अलर्ट - 


पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड (Nagaland ka mausam), मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा में 4 से 10 अक्टूबर, असम और मेघालय में 5 से 10 अक्टूबर के दौरान हल्की बरसात होने का अनुमान है। इसके अलावा 4 अक्टूबर को असम, मेघालय में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। चार से पांच अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी तूफान के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। 

पश्चिम भारत में मौसम साफ - 


पश्चिम भारत में मौसम (Mausam Update) शांत हो गया है। पिछले काफी दिनों से बहुत ज्यादा भारी बारिश नहीं देखने को मिली है। मौसम विभाग ने 7 से 8 अक्टूबर के दौरान कोंकण, गोवा और  मध्य महाराष्ट्र में हल्की बरसात की संभावना जताई है। इसके बाद मौसम शुष्क बना रहेगा।