IMD Rain Alert : यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
IMD Rain Alert : देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून की विदाई के बाद भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले कई दिनों तक अलग अलग जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है। हाल ही में IMD ने यूपी, बिहार और राजस्थान समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - मॉनसून की विदाई के बीच एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा समेत कई राज्यों से मानसून ने विदाई ले ली है। IMD के मुताबिक मॉनसून विदाई से पहले अक्टूबर में मौसम (october ka mausam) के अलग अलग रंग देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग ने आज यानी 4 अक्टूबर के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी आज बादल बरसेंगे। लेकिन दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में तेज बारिश की संभावना नहीं है, जबकि तापमान में उछाल आने के बाद हल्की गर्मी का आसार होगा। दिल्ली में बारिश का सिलसिला रूक गया है। यहां दिन के समय उमस बढ़ रही है। मौसम विभाग (Weather update) के मुताबिक रविवार के दिन मौसम मिला-जुला रहेगा।
4 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी बारिश -
उत्तर भारत से मॉनसून (monsoon update) अब वापस लौट रहा है, लेकिन पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। यहां अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में जोरदार बारिश होने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में उत्तर-पूर्वी मॉनसून लौटने से पहले सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने यहां अगले 48 घंटों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बिहार (bihar ka mausam), झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में स्थानीय चक्रवाती सिस्टम होने की वजह से मौसम बदल सकता है, यहां भी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भी आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
बिहार में आज होगी जोरदार बारिश -
बिहार (Bihar Weather Update) में कई दिनों से बारिश हो रही है। बिहार के 25 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गंडक नदी उफान पर होने की वजह से सारण जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, इसके अलावा 6 जिलों में 255 गांव बाढ़ की चपेट में चल रहे हैं, जिसकी वजह से करीब 4 लाख लोगों की आबादी प्रभावित है। IMD ने आज भी बिहार में तगड़ी बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव होने का खतरा है।
यूपी में भी तेज बरसात का अलर्ट -
पश्चिमी यूपी (UP me Barish) से भले ही बरसात रुक गई है, लेकिन बारिश का असर अभी पूर्वी यूपी में देखने को मिल रहा है। यहां अगले 24 घंटों में बरसात होगी। लखनऊ, उन्नाव, बस्ती, प्रयागराज, कानपुर समेत आसपास के 15 जिलों में जमकर बादल बरसेंगे। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में यहां लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। बारिश का दोर रूक गया है और दिन भर तेज धूप निकलने से उमसभरी गर्मी का असर बढ़ रहा है। लेकिन सुबह और शाम के वक्त ठंड का अहसास हो रहा है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में अब बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भी बरसात नहीं है, क्योंकि दिल्ली NCR से मानसून अब जा चुका है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी -
पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करें तो यहां अब ज्यादा बारिश होने की संभावना है, लेकिन तापमान सोमवार सुबह 5 डिग्री नीचे आ गया है। उत्तराखंड (Uttarakhand), हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 4 से 10 अक्तूबर के बीच हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है जिससे पहाड़ी राज्यों से ठंडी हवाओं का असर मैदानी राज्यों की तरफ बढ़ना शुरू होगा। ऐसे में अक्तूबर के आखिरी हफ्ते तक ठंड का असर पूरी तरह से दिखना शुरू हो जाएगा।
राजस्थान, हरियाणर, पंजाब में कैसा रहेगा मौसम -
मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा (punjab haryana ka mausam), गुजरात और महाराष्ट्र से मॉनसून लौट चुका है। इन सभी राज्यों के ज्यादातर जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से भी अक्तूबर के बीच में मॉनसून पूरी तरह से लौटने वाला है।