IMD Rain Alert : MP के 15 और राजस्थान के 10 जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट
IMD Rain Alert : देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम अब शांत हो गया है। बारिश की गतिविधियों में कमी आई है और तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के 25 से ज्यादा जिलों में आज आंधी तूफान और हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए खबर में जानते हैं।
HR Breaking News - राजस्थान और मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। गुलाबी ठंड के बीच इन दोनों राज्यों में मौसम विभाग ने बरसात की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, 19 अक्टूबर को राजस्थान (rajasthan me barish) और MP में मेघ गर्जन बिजली कड़कने के साथ वर्षा होने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी, जबकि कई इलाकों में तेज आंधी तूफान के साथ अति भारी बरसात होने के आसार हैं।
MP में मानसून के जाने के बाद बारिश शुरू -
मध्य प्रदेश में मानसून (monsoon) लौट चुका है, लेकिन इसके बाद भी कुछ इलाकों में बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अक्टूबर को प्रदेश के लगभग 8 से 15 जिलों में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ झमाझम बरसात होगी।
IMD ने जारी किया हल्की और भारी बारिश का अलर्ट -
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश (MP ka Mausam) के सतना, मंडल, भोपाल, इंदौर, अशोकनगर, विदिशा, छिंदवाड़ा और उमरिया समेत कुछ इलाकों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी, जबकि कुछ जगह पर हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।
MP के 15 जिलों में झमाझम होगी बरसात - (Rain Alert)
आईएमडी (IMD Weather) ने 19 अक्टूबर के लिए मध्य प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शिवानी, बालघाट में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के असार है। मौसम विभाग ने इन जिलों में अति भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है लेकिन हल्की बरसात जारी रहेगी।
राजधानी भोपाल (Bhopal weather) में आज अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान कई जगहों पर बरसात भी होगी जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
राजस्थान के 10 जिलों में होगी बारिश -
मौसम विभाग (aaj ka mausam) ने आज 19 अक्टूबर को राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के लगभग 10 जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। हालांकि, पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान (Rajastha ka mausam) के बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बारां, कोटा, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, श्रीगंगानगर में काले बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर समेत कुछ क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।
ठंड तेजी से बढ़ने के आसार -
राजधानी जयपुर (Jaipur weather) में 19 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान किस डिग्री रह सकता है। कुछ इलाकों में बदल जाने और बरसात होने से तापमान में बदलाव आएगा। हालांकि राजस्थान मध्य प्रदेश में सुबह और शाम के समय अब ठंड का एहसास होने लगा है। यहां बरसात होने से आने वाले दिनों में ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा।